Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मोहाली में रोडरेज! कार की टक्कर के बाद झगड़ा, पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा को आया गुस्सा, चला दी गोली

    By Sohan Lal Edited By: Sohan Lal
    Updated: Mon, 27 Oct 2025 04:55 PM (IST)

    मोहाली के फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया में पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा का कार की टक्कर के बाद झगड़ा हो गया। टक्कर मारने वाली गाड़ी में प्रताप रंधावा सवार था। बहस के बाद प्रिंस रंधावा ने गुस्से में आकर गोली चला दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    Hero Image

    पंजाब सिंगर प्रिंस रंधावा।

    जागरण संवाददाता , मोहाली। पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा को रोडरेज में गुस्सा आ गया और नौबत यहां तक आ पहुंची की उन्होंने गोली तक चला दी। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फेज-11 थाने में मामला दर्ज कर लिया है। घटना सोमवार को हुई। बताया जा रहा है कि प्रिंस रंधावा फिल्म देखकर आ रहे थे। जैसे ही वे बेस्टेक से निकलकर फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उनके पैर पर टक्कर मार दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टक्कर मारने वाली कार में प्रताप रंधावा नाम का व्यक्ति सवार था। टक्कर के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। मौके पर मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों ने भी बीच-बचाव किया, लेकिन स्थिति बिगड़ गई। इसी दौरान प्रिंस रंधावा ने गुस्से में आकर गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    फेज-11 थाने में इस पूरे मामले को लेकर मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला रोडरेज से जुड़ा हुआ है और 125 बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कार ने जानबूझकर टक्कर मारी थी या यह एक दुर्घटना थी।