Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीरकपुर से परिवार गया था उज्जैन महाकाल के दर्शन करने, घर में घुस गए चोर, पता चलते ही वापसी की फ्लाइट पकड़ी

    Updated: Sun, 12 Oct 2025 07:15 PM (IST)

    जीकरपुर से एक परिवार उज्जैन महाकाल के दर्शन करने गया था। तभी उनके घर में चोरी हो गई। चोरों ने घर में घुसकर गहने और नकदी चुरा ली। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image

    चोरों ने मुख्य दरवाजा तोड़कर घर क अंदर प्रवेश किया।

    संवाद सहयोगी, जीरकपुर। जीरकपुर में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। भवात रोड पर बसे गुरदेव नगर में रहने वाले 70 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी कंचन सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए गया हुआ था। चोरों ने मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सभी अलमारियों के लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी चुरा ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंचन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बेटों शुभम और विकास के साथ उज्जैन गए हुए थे। सुबह 7:30 बजे पड़ोसी रमेश चंद सैनी ने उन्हें फोन कर दरवाजा टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही शुभम ने 112 पर कॉल किया।

    कंचन सिंह ने हवाई टिकट बुक कर सुबह 4:00 बजे घर लौटे। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था और सोने के गहने व नकदी गायब थे। उन्होंने चोरी की पूरी लिस्ट पुलिस को देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।