Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फाजिल्का में प्रेम-प्रसंग में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 09:03 AM (IST)

    पंजाब के फाजिल्का में एक 19 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि लड़के की सगाई टूटने के बाद लड़की के परिवार वाले उसे परेशान कर रहे थे। मृतक के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़का और लड़की भाग गए थे लेकिन बाद में लौट आए।

    Hero Image
    प्रेम प्रसंग में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या।

    संवाद सूत्र, फाजिल्का। पंजाब के फाजिल्का के आनंदपुर मोहल्ले के रहने वाले 19 वर्षीय युवक शनिवार रात प्रेम-प्रसंगों के चलते फंदा लगा आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि उनके लड़के की एक लड़की के साथ मंगनी की गई थी, लेकिन उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद लड़की के स्वजनों द्वारा उनके लड़के को परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता स्वर्ण सिंह उर्फ बब्बू ने बताया कि करीब 20 दिन पहले लड़की और उसका लड़का दुशांत सिंह भाग गए थे, जिसके बाद लड़की अपने घर लौट गई और लड़का अपने घर आ गया।

    उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की के परिवार ने उनके लड़के और उन्हें पुलिस कार्रवाई की धमकी दी थी, लेकिन लड़की लड़के को फोन करती थी। दुशांत ने उन्हें बताया था कि लड़की का परिवार उसे परेशान करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।