Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन, पीएम आज करेंगे रवाना; जानिए टाइमिंग

    Updated: Sat, 08 Nov 2025 06:00 AM (IST)

    फिरोजपुर कैंट से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ शनिवार को होगा। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन फिरोजपुर से सुबह 8:05 बजे रवाना होकर दोपहर 3:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। नियमित संचालन 10 नवंबर से शुरू होगा, जो सप्ताह में छह दिन होगा। 

    Hero Image

    फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन। फाइल फोटो


    जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। फिरोजपुर कैंट से दिल्ली स्टेशन के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ शनिवार को होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस ट्रेन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    शनिवार को यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से सुबह 8:05 बजे रवाना होकर दोपहर 3:05 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। इस अवसर पर फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, वरिष्ठ भाजपा नेता व रेलवे के उच्चाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस ट्रेन (26462/26461) का नियमित संचालन 10 नवंबर से होगा। यह आधुनिक सेमी-हाईस्पीड ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। बुधवार को इसका संचालन नहीं होगा। ट्रेन में कुल आठ कोच होंगे।

    यह फरीदकोट, बठिंडा, धूरी, पटियाला, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन 458.75 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 40 मिनट में तय करेगी।