Vande Bharat: फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत को सात नवंबर को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, जानिए ट्रेन की टाइमिंग
केंद्र सरकार ने फिरोजपुर-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को इसे हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन फिरोजपुर से सुबह 7:55 बजे चलकर दोपहर 14:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी, और वापसी में शाम 4 बजे दिल्ली से चलकर रात 10:35 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। इस निर्णय से फिरोजपुर के विकास को नई गति मिलेगी।
-1762170141235.webp)
फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत को सात को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी। फाइल फोटो
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। केंद्र सरकार की ओर से फिरोजपुर-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दी गई है। सात नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर में चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें फिरोजपुर से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है।
यह ऐतिहासिक कदम फिरोजपुर को विकास की नई पटरी पर ले जाएगा। इस ऐतिहासिक निर्णय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।
26462 फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फिरोजपुर कैंट से सुबह 7:55 बजे चलेगी जो दिल्ली दोपहर 14:35 बजे पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन 26461 दिल्ली-फिरोजपुर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस उसी दिन शाम को चार बजे चलकर रात में 10:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।