Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Flood: कांग्रेस MLA बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने की बाढ़ प्रभावितों की मदद, बच्चों को किया रेस्क्यू

    गुरदासपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुकंदपुर और आसपास के गांवों में फंसे लोगों को बचाया और राशन पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हालात चिंताजनक हैं और सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए थे। उन्होंने यह भी कहा कि फसलें नष्ट हो गई हैं और किसान संकट में हैं।

    By Jagran News Edited By: Suprabha Saxena Updated: Thu, 28 Aug 2025 12:29 PM (IST)
    Hero Image
    कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह बाढ़ प्रभावितों की मदद करते हुए

    जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। दरियाओं में जलस्तर बढ़ने के कारण जिला गुरदासपुर के गांवों में बनी बाढ़ जैसी स्थिति से हुए प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हलका गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा आगे आएं है, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के वर्करों अन्य साथियों के साथ गुरदासपुर के गांव मुकंदपुर और आसपास के गांवों में फंसे लोगों और बच्चों को रेस्क्यू किया। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन और अन्य खाने-पीने का सामान पहुंचाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ के कारण बने हुए हालात चिंताजनक

    विधायक पाहड़ा ने कहा कि बाढ़ के कारण बने हुए हालात चिंताजनक है। वह वाहेगुरु जी के आगे अरदास करते है कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाए ताकि लोग अपने घरों में वापिस जा सकें। उन्होंने कहा कि यह समय कोई राजनीतिक करने का नहीं, बल्कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता करने का है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले भी ऐसे हालात जिले में देखने को मिले थे, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने उससे कोई सबक नहीं लिया।

    सरकार इससे निपटने के लिए उठाए उचित कदम

    उन्होंने कहा कि पहले ही सरकार को इससे निपटने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए थे, मगर सरकार की लापरवाही के चलते लोगों को इन मुश्किल परिस्थतियों से गुजरना पड़ रहा है। लोग अपने घरों से बेघर हो चुके है। कई लोगों की बाढ़ के चलते जान चली गई है। बाढ़ का पानी खेतों में भरने के कारण फसल नष्ट हो चुकी है। किसान संकट की घड़ी से गुजर रहा है।