Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Flood: कांग्रेस सांसद ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव के खिलाफ PM मोदी को भेजा पत्र, बाढ़ के लिए ठहराया जिम्मेदार

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 06:02 PM (IST)

    गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सिंचाई विभाग के प्रिंसिपल सचिव कृष्ण कुमार को पंजाब में आई बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृष्ण कुमार ने जानबूझकर बाढ़ सुरक्षा उपायों के लिए धनराशि जारी करने से रोकी जिससे रावी दरिया के तटबंध कमजोर हुए। उन्होंने इस मामले की स्वतंत्र जांच और सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।

    Hero Image
    कांग्रेस सांसद ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव के खिलाफ PM मोदी को भेजा पत्र। फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक। गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सिंचाई विभाग के प्रिंसिपल सचिव कृष्ण कुमार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने प्रदेश में आई बाढ़ के लिए कृष्ण कुमार को जिम्मेदार ठहराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनका कहना है कि सिंचाई विभाग के प्रिंसिपल सचिव कृष्ण कुमार ने कथित तौर पर जानबूझकर आवश्यक धनराशि जारी करने से रोक लगाई थी। इसके चलते सीधे तौर पर रावी दरिया सहित अन्य तटबंधों और बाढ़ सुरक्षा उपायों को बनाए रखने की क्षमता कमजोर हुई और अब यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बन गया है।

    दरिया में दरारों के कारण किसी भी आपात स्थिति में भारतीय पैदल सेना या बख्तरबंद वाहनों का सीमा पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इस मामले की स्वतंत्र रूप से जांच कराई जानी चाहिए ताकि जिम्मेदारी तय करने के अलावा सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके।

    उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में 1988 के बाद यह सबसे भयानक बाढ़ है। इस दौरान 23 लोगों की जान चली गई है, जबकि 1018 से ज्यादा गांव पानी में डूब गए हैं। उनके हलके के गुरदासपुर और पठानकोट में भारी तबाही हुई है। माधोपुर बैराज काफी पुराना है, जो हाथों से चलने वाली गेटों पर निर्भर है। रावी दरिया के जबरदस्त दबाव के कारण गेट जाम हो गए थे।

    इसलिए इन महत्वपूर्ण ढांचे को इलेक्ट्रोमकेनिक्ल तौर पर नियंत्रित गेटों और आधुनिक डिजाइन से फिर से बनाया जाना चाहिए ताकि बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित संचालन को यकीनी बनाया जा सके। बाढ़ के कारण बार-बार होने वाली तबाही को रोकने के लिए सहायक नदियों पर लंबित प्रोजेक्टों को तेजी से पूरा किया जाए क्योंकि रावी के दाएं किनारे को पाकिस्तानी सेना की ओर से मजबूत किया गया है।

    वह गुरदासपुर और पठानकोट के प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं। इस संकटकाल के लिए उच्च स्तरीय नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री से व्यापक संकट प्रबंधन और पुनर्वास के लिए पहलकदमी का नेतृत्व करने की अपील की है।

    comedy show banner