जालंधर में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
जालंधर के फिल्लौर में अजय कुमार नामक एक युवक ने पारिवारिक कलह और पत्नी से झगड़े के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने पत्नी नेहा और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने नेहा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजय की शादी नेहा से हुई थी और दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते अजय ने यह कदम उठाया।
-1762238781550.webp)
पत्नी से विवाद के बाद जालंधर में युवक ने की आत्महत्या
जागरण संवाददाता, जालंधर। थाना फिल्लौर के अंतर्गत आने वाले गांव लसाड़ा के रहने वाले अजय कुमार ने पारिवारिक कलह और पत्नी से झगड़े के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के स्वजन ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नेहा के लगातार झगड़े और ससुराल पक्ष के रवैये से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
माता-पिता ने बताया कि अजय की शादी नेहा निवासी मोहल्ला ताजपुरा, राहों से हुई थी। दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। नेहा अकसर मायके चली जाती थी और अजय जब उसे लेने जाता, तो ससुराल वाले उसे अपमानित कर वहां से भगा देते थे।
उनकी बहू बेटे पर झूठे आरोप लगाती थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। शनिवार रात अजय ने घर में पत्नी की चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने जब सुबह चाय देने के लिए दरवाजा खोला, तो बेटे को फंदे से लटका पाया। लसाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज राजिंदर कुमार शर्मा ने शव का सिविल अस्पताल फिल्लौर में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पत्नी नेहा के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।