Air Pollution: जालंधर में सांस लेना हुआ मुश्किल, ठंड से पहले दूषित हुई हवा; खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI
Air Pollution जालंधर में एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। इस कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। प्रदूषण के चलते दिन में भी धुंध जैसे हालात बन गए हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।

अंकित शर्मा, जालंधर। पहले दीपावली और अब गुरुपर्व पर चले पटाखों की वजह से हवा के प्रदूषण में एकदम से उछाल आया है। उछाल भी ऐसा कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (पीएम2.5) सबसे खतरनाक स्तर 383 तक पहुंच गया है। एक्यूआइ (पीएम 10) भी 372 पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले तक दोनों का लेवल 200 से कम (184) था। इसमें किसानों की तरफ से जलाई गई पराली भी बराबर की हिस्सेदार है।
प्रदूषित हवाओं को गुब्बार आसमान में स्माग के रूप में बन रहा है। सबसे कम एक्यूआइ रात 8 बजे 243 दर्ज किया गया। सबसे अधिक सुबह दो बजे 383 रिकार्ड किया गया। दिन का औसत 331 रहा। पीएम-10 भी अधिकतम 372 और न्यूनतम 152 रहा। इसका औसत 253 रिकार्ड किया गया। यह स्थिति घातक साबित हो रही है। प्रदूषित हवा में सांस लेने के साथ-साथ बाहर निकल पाना भी खतरनाक हो रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मेडिकल एक्सपर्ट से जानें-कितना खतरनाक है प्रदूषण
सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. राजीव शर्मा ने कहा कि बढ़ता पीएम 2.5 हमारे फेफड़ों के लिए बेहद खतरनाक है। वृद्धों, अस्थमा व टीवी के मरीजों के लिए ये घातक साबित हो रहा है। इसके बढ़ने से आंख, गले और फेफड़ों की समस्या से ग्रस्त मरीजों की संख्या में इजाफा हो जाता है। यह कण बेहद छोटे होने के कारण सांस लेते समय आसानी से हमारे फेफड़ों में जाकर असर पहुंचाने लग जाते हैं।
पीएम 2.5 का दायरा
पर्टिकुलर मेटर 2.5 हवा में घुलने वाला छोटा पदार्थ है। इसके कणों का दायरा 2.5 माइक्रो मीटर व इससे भी कम होता है। पीएम 2.5 का स्तर अधिक बढ़ने की वजह से धुंध बढ़ती है और विजिबिलिटी का स्तर नीचे गिर जाता है।
पीएम 10 का दायरा
पर्टिकुलर (पीएम) 10 को पर्टिकुलेट मैटर के कणों का साइज 10 माइक्रो मीटर या उससे कम दायरे का होता है। इसमें धूल-मिट्टी और धातु आदि के सूक्ष्म कण पाए जाते हैं।
यह भी पढ़ेंः- T20 World Cup: भारत-इंग्लैंड के सेमिफाइनल मैच को भुनाने में जुटी जालंधर की होटल इंडस्ट्री, कई तरह के दिए आफर
यह भी पढ़ेंः- जालंधर में सिख जत्थेबंदियों ने ढोंगी बाबा का किया पर्दाफाश, लोगों को ठगने का करता था काम

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।