Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खेल रत्न, जर्मनप्रीत व सुखजीत को अर्जुन अवार्ड; गर्व से फूला सीना, गांवों में खुशी

    खेल जगत में पंजाब का डंका! अमृतसर के हरमनप्रीत सिंह निशानेबाज मनु भाकर शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा जिसमें 17 पैरा एथलीट शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 जनवरी को नई दिल्ली में पुरस्कार प्रदान करेंगी। जानें इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों और उनके सफर के बारे में।

    By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 03 Jan 2025 12:00 PM (IST)
    Hero Image
    पंजाबियों ने गाड़ दिए झंडे, तीनों खिलाड़ियों के गांव में जश्न का माहौल।

    सर्बजीत सिंह/कमल किशोर, अमृतसर/जालंधर। खेल पुरस्कारों में पंजाबी छा गए...। ओलिंपिक में हॉकी में भारत को लगातार दूसरी बार कांस्य पदक दिलाने वाले अमृतसर के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, दो ओलिंपिक पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर, शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश व पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर के हॉकी खिलाड़ी जर्मनप्रीत व जालंधर के सुखजीत सहित 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। इनमें रिकार्ड 17 पैरा एथलीट हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 जनवरी को नई दिल्ली में पुरस्कार प्रदान करेंगी। अमृतसर के गांव तिम्मोवाल के हरमनप्रीत को खेल रत्न मिलने की घोषणा से परिवार व खेल प्रेमी खुश हैं।

    किडनी की बीमारी से पीड़ित उनके पिता सरबजीत सिंह और मां राजविंदर कौर ने गुरु साहिब का शुकराना किया। पिता ने कहा कि गांव में कोई हॉकी को जानने वाला नहीं था। हरमनप्रीत ने हॉकी को चुना व सफलता के झंडे गाड़ दिए। जर्मनप्रीत सिंह का संबंध अमृतसर के उस गांव रजधान से है जिसने देश को कई साइकिलिस्ट दिए। जर्मनप्रीत के स्वजन भी खुश हैं।

    अर्जुन पुरस्कार की घोषणा से गर्व से फूला सीना

    जालंधर के गांव धनोवाली के सुखजीत को 2018 में कैंप में रीढ़ की हड्डी में ऐसी चोट लगी थी कि चार माह बिस्तर से नहीं उठ पाए। दाईं टांग में पैरालिसिस हो गया। पिता एएसआई अजीत सिंह पंजाब पुलिस हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं। उनकी चाहत थी कि बेटा देश के लिए खेले। सुखजीत ने हिम्मत नहीं हारी और 2022 में फिर भारतीय टीम में जगह बनाई और अब अर्जुन पुरस्कार की घोषणा से उनका सीना गर्व से फूल गया है।

    ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं मनु

    22 वर्ष की मनु एक ही ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी हैं। खेल रत्न देने की घोषणा उन खबरों के बाद आई जिनमें कहा गया था कि आवेदन नहीं करने के कारण समिति ने मनु के नाम की अनुशंसा नहीं की है।

    18 वर्ष के गुकेश सबसे युवा विश्व चैंपियन हैं। पैरा हाई जंपर प्रवीण ने पेरिस पैरालिंपिक के टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

    यह भी पढ़ें- मनु भाकर को खेल रत्न और अमन को अर्जुन अवार्ड, खिलाड़ियों के गांव में खुशी का माहौल; बेहद कठिन गुजरा था पहलवान का जीवन