Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Accident News: जालंधर नो एंट्री में ट्रक ने प्रॉपर्टी डीलर को कुचला, मौके पर मौत

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 12:29 PM (IST)

    जालंधर में शुक्रवार रात 8.45 बजे एक ट्रक ने डीएवी फ्लाईओवर पर प्रॉपर्टी डीलर राजिंदर सिंह को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नो एंट्री जोन में घुसे ट्रक ने यह हादसा किया। डिलीवरी ब्वाय ने घायल राजिंदर सिंह को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    प्रॉपर्टी डीलर की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

    हर्ष कुमार, जालंधर। नो एंट्री जोन में घुसे ट्रक ने शुक्रवार रात 8.45 बजे डीएवी फ्लाईओवर पर बाइक से जा रहे प्रॉपर्टी डीलर को कुचल दिया। हादसे के दौरान बाइक चालक के पेट और शरीर से कई हड्डियां बाहर निकल गईं। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौके से गुजर रहे रहे डिलीवरी ब्वाय ने राहगीरों व ई-रिक्शा चालक की मदद से घायल को टैगोर अस्पताल में पहुंचाया, जहां कबीर नगर निवासी राजिंदर सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    प्रॉपर्टी डीलर राजिंदर कुमार राजिंदर कुमार दवाई लेने के लिए रात को दवाई लेकर घर जा रहे थे। वह करीब 8.45 पर डीएवी फ्लाईओवर पर पहुंचे। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उनकी एक बेटी भी है। हादसे के बाद घर में मातम फैल गया।

    थाना एक के जांच अधिकारी एएसआइ शाम लाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार बयान देने की हालात में नहीं है। परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि नो एंट्री जोन में बड़े वाहनों का घुसना गलत बात है। कार्रवाई करेंगे।

    हादसे के बाद पारिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार ने कहा कि नो एंट्री के समय ट्रक शहर में कैसे घुस गया? इस घटना ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।