Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में प्रॉपर्टी डीलर ने नाबालिग का किया रेप, खुद को बताता था मुस्लिम समुदाय का प्रधान; ऐसे दिया था झांसा

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 09:56 AM (IST)

    जालंधर में एक प्रॉपर्टी डीलर नौशाद आलम पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नौशाद खुद को मुस्लिम समुदाय का प्रधान बत ...और पढ़ें

    Hero Image
    जालंधर में प्रॉपर्टी डीलर ने नाबालिग से दुष्कर्म किया है। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, जालंधर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर शिव नगर निवासी नौशाद आलम के खिलाफ केस दर्ज किया। यह आरोपित खुद को मुस्लिम समुदाय का प्रधान बताता था।

    वह केस दर्ज होने के बाद घर से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि नौशाद आलम ने पीड़िता के परिवार मदद की थी।

    इसके बाद उसके संपर्क में आया था। थाना एक की पुलिस को 15 वर्षीय नाबालिग से गलत हरकत की शिकायत दी गई थी।

    थाना एक के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने किशोरी के मेडिकल के बाद आरोपित नौशाद अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें