जालंधर में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आई भोगपुर गुरुद्वारा कमेटी, भेजी 4 लाख की राहत सामग्री
भोगपुर गुरुद्वारा कमेटी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 4 लाख रुपये की राहत सामग्री भेजी जिसमें राशन और कपड़े शामिल हैं। प्रधान ओंकार सिंह और परमिंदर सिंह के नेतृत्व में यह सामग्री गोइंदवाल साहिब भेजी गई जिसे ज्ञानी रघुबीर सिंह के मार्गदर्शन में वितरित किया जाएगा। कमेटी ने सहयोग करने वालों का धन्यवाद किया।

संवाद सहयोगी, भोगपुर। भोगपुर गुरुद्वारा गुरु नानक यादगार प्रबंधक कमेटी भोगपुर की ओर से इलाके की संगत के सहयोग से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बड़ी राहत सामग्री रवाना की गई। यह सामग्री कमेटी प्रधान ओंकार सिंह और पूर्व नगर परिषद प्रधान परमिंदर सिंह कवल करवाल की अगुवाई में गोइंदवाल साहिब भेजी गई।
ओंकार सिंह और परमिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 4 लाख रुपये की राहत सामग्री, जिसमें राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान शामिल है, बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। इस सामग्री को अमृतसर दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी, जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह की रहनुमाई में वितरित किया जाएगा।
इस मौके पर तीन ट्रक राहत सामग्री रवाना की गई। इस मौके शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रणजीत सिंह काहलो, नरिंदर पाल, सुखजीत सिंह, गुरविंदर सिंह किशनपुर, मास्टर जगजीत सिंह, जसबीर सिंह, बलदेव सिंह, जसकरण सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। ओंकार सिंह और परमिंदर सिंह ने राहत कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों का तहे दिल से धन्यवाद किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।