Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जालंधर की थ्री स्टार कालोनी में चोरों का धावा, बंद घर से उड़ाया सोने का सामान और नगदी; जांच में जुटी पुलिस

    By DeepikaEdited By:
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 03:48 PM (IST)

    जालंधर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद भी चोरों ने आम लोगों की नाक में दम कर रखा है। वह कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 

    Hero Image
    जालंधर की थ्री स्टार कालोनी में चोरों ने उड़ाया सामान। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, जालंधर। महानगर में बेखौफ चोर खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में थाना 8 के अंतर्गत आती थ्री स्टार कालोनी में बंद घर से चोर ताला तोड़कर सामान ले वहां से फरार हो गए।अब पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

    घर के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि वह कल रात 7 बजे अपने बेटे के घर गए हुए थे। आज सुबह जब उन्होंने वापस आकर देखा तो घर के ताले टूटे पड़े थे और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। चोर एलसीडी, सोने का सामान और 7000 नगदी ले गए हैं। इस संबंधी उन्होंने थाना आठ की पुलिस को शिकायत दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।

    चार महीने पहले ही नए घर में आया था परिवार

    पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने चार महीने पहले ही इस घर में शिफ्ट किया था और मेहनत की कमाई से सारी चीजें बनाई थीं। उन्हें क्या पता था चोर ले जाएंगे। उन्होंने पुलिस से चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है ताकि उनका सामान उन्हें वापस मिल सके। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। 

    चोरों के मन से निकलता जा रहा है पुलिस का डर

    मोहल्ला निवासियों ने बताया कि जिस तरह चोर खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि उनके मन से पुलिस का डर खत्म हो चुका है। उन्होंने पुलिस से अपील करते हुए कहा है कि उनके इलाके में गश्त बढ़ाई जाए। ताकि चोरों के मन में पुलिस का डर बना रहे और वे ऐसी वारदातों को अंजाम ना दे।

    यह भी पढ़ेंः- IT Raid In Jalandhar: ज्वेलर्स के व्यावसायिक एवं रिहायशी ठिकानाें पर रेड, विभाग ने खंगाला रिकार्ड

    यह भी पढ़ेंः- Jalandhar News: MVI कलेर का चहेता था एजेंट सुरजीत, दोनों ने लगाया करोड़ों का चूना; विजिलेंस ने किया गिरफ्तार