Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Politics: पंजाब में तेजी से बढ़ रहा AAP का कुनबा, विपक्षी पार्टियों के 100 से ज्यादा लोग पार्टी में शामिल

    लुधियाना में हलका वेस्ट क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 100 समर्थक आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने शैरी कलसी मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और डॉ. सन्नी आहलूवालिया की उपस्थिति में इन समर्थकों का स्वागत किया। अरोड़ा ने कहा कि आप की नीतियों और सरकार के 3 साल के काम से प्रभावित होकर लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

    By Digital Desk Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 12 Jun 2025 08:43 AM (IST)
    Hero Image
    लुधियाना में विभिन्न दलों के 100 समर्थकों ने थामा आप का दामन। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। महानगर के हलका वेस्ट से विभिन्न राजनीतिक दलों से लगभग 100 समर्थक बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

    आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी के कार्यकारी प्रधान शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और महासचिव डॉ. सन्नी आहलूवालिया की मौजूदगी में सभी लोगों को पार्टी में शामिल कराया गया।

    सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और आप सरकार के पिछले तीन साल के कार्यकाल से प्रभावित होकर रोज सैकड़ों लोग रोज पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पंजाब में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें