कांग्रेस नेता के लापता भाई का शव भाखड़ा से बरामद, नहर किनारे मिली थी थार कार
खन्ना यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय मोदगिल के भाई अभिषेक मोदगिल का शव भाखड़ा नहर से बरामद हुआ। अभिषेक 9 अक्टूबर को लापता हो गए थे। पुलिस ने गंडाखेड़ी गांव के पास से शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। उनकी थार गाड़ी नहर के किनारे मिली थी, लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-1760378229909.webp)
कांग्रेस नेता के लापता भाई का शव भाखड़ा से बरामद। सांकेतिक फोटो
संवाद सूत्र, खन्ना। खन्ना यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय मोदगिल के छोटे भाई और व्यापारी अभिषेक मोदगिल का शव भाखड़ा नहर से सोमवार को बरामद हुआ। शव गंडाखेड़ी गांव के पास से मिला। सरहिंद थाना पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।
अभिषेक नौ अक्टूबर को घर से निकले थे, लेकिन नहीं लौटे। उनकी थार गाड़ी पहले ही सरहिंद फ्लोटिंग के पास भाखड़ा नहर किनारे मिली थी। गाड़ी से उनका मोबाइल फोन, पर्स और अन्य निजी सामान बरामद हुआ था। हालांकि, अभिषेक के खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।