Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने थामा AAP का दामन

    लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस को उस समय झटका लगा जब वरिष्ठ नेता सुनील कपूर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने एक जनसभा में उनका स्वागत किया। सुनील कपूर एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके दादा लाला सरदारी लाल कपूर को पंजाब का महात्मा गांधी कहा जाता था। उनके परिवार का लुधियाना की राजनीति में गहरा प्रभाव है।

    By Varinder Rana Edited By: Rajiv Mishra Updated: Tue, 10 Jun 2025 09:11 PM (IST)
    Hero Image
    सुनील कपूर को पार्टी में शामिल करते केजरीवाल व सीएम मान

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कपूर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार शाम को एक जनसभा के दौरान सुनील कपूर को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल, पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और लुधियाना पश्चिम से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनील कपूर लुधियाना के बेहद प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और लुधियाना वेस्ट विधानसभा से तीन बार विधायक रहें स्वर्गीय लाला सरदारी लाल कपूर के पोते हैं। सरदारी लाल कपूर को पंजाब के महात्मा गांधी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने पंजाब की राजनीति को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    सुनील कपूर की पत्नी भी लुधियाना नगर निगम की पूर्व काउंसलर रह चुकी है। जिसके कारण उनके परिवार का स्थानीय स्तर पर जनता के बीच अभी भी गहरा जुड़ाव है। इनके परिवार का अभी भी लुधियाना की राजनीति में बड़ा प्रभाव है।