Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में आज भी छाएगी धुंध, धूप खिलने से ठिठुरन से मिली राहत; पढ़ें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 08:04 AM (IST)

    पंजाब के मालवा क्षेत्र में घनी धुंध और अन्य जिलों में धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन से राहत मिली।वहीं हिमाचल प्रदेश में ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। फाजिल्का में धुंध में पिकअप व ट्राले की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी से हिमाचल से सटे जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

    Hero Image
    पंजाब में आज धुंध छाए रहने वाली है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में रविवार सुबह मालवा क्षेत्र में जहां घनी धुंध रही, वहीं अन्य जिलों में धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश में धुंध छाएगी।

    उधर हिमाचल प्रदेश में ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। रविवार को फाजिल्का में धुंध में पिकअप व ट्राले की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।

    21 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना

    वहीं ,मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 21 जनवरी से हिमाचल से सटे जिलों में बादल छाए रह सकते हैं व बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे ठिठुरन भी बढ़ेगी। हिमाचल की चोटियों पर रविवार को हिमपात हुआ। तापमान बढ़ने के बावजूद ठंड बरकरार रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- फिर बदला जम्मू-कश्मीर के मौसम का मिजाज, अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

    रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा में हल्का हिमपात हुआ, जबकि शिमला में बादल छाए रहे। अटल टनल रोहतांग चार दिन बाद पर्यटकों के लिए बहाल कर दी गई। हालांकि, यहां फोर बाय फोर वाहनों को ही ले जाने की अनुमति है।

    24 जनवरी तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

    मनाली में भी दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन हिमपात का इंतजार कर रहे पर्यटकों को निराशा ही मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर कोहरा छाएगा। 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा और इसका असर 24 जनवरी तक रहने का अनुमान है।

    इससे ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट ताबो में 5.6, डलहौजी में 1.9 व

    रिकांगपिओ में एक डिग्री की दर्ज की गई।

    मोगा में धुंध के कारण सीएम का हेलीकाप्टर नहीं उतरा

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर में मोगा में वूमेन समिट कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उड़ान भरी, लेकिन धुंध के कारण दृश्यता कम होने के कारण हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। इस कारण हेलीकॉप्टर लौट गया और फिर वह सड़क मार्ग से पहुंचे। इस कारण कार्यक्रम में दो घंटे देरी हो गई।

    वहीं, जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक कभी बादल छाएंगे, तो कभी वर्षा और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। सोमवार को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी, तो अधिकतर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के बाद घने बादल छाएंगे।22-23 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में चोटियों पर हुई बर्फबारी, मैदान में छाए रहे बादल; पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम