Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Stubble Burning in Punjab: नहीं थम रहा पराली जलाने का सिलसिला, स्माग से फूलने लगी लोगों की सांसें

    By Jagran NewsEdited By: Vinay kumar
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 11:03 AM (IST)

    Stubble Burning in Punjab पंजाब में पराली को आग लगाने का सिलसिला जारी है। लोगों की भी स्माग के कारण सांसें फूलने लग गई है। शुक्रवार को पंजाब में 2067 जगहों पर पराली जली थी। जालंधर में शनिवार को एक्यूआइ का स्तर 197 से बढ़कर 220 हो गया।

    Hero Image
    अमृतसर में जलाई जा रही पराली के चलते शहर की आबोहवा प्रदूषित हो रही है। (राघव शिकारपुरिया)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना : पराली को आग लगाने का सिलसिला थम नहीं रहा। पराली की आग से जहां पर्यावरण का दम घुट रहा था, वहीं अब स्माग से लोगों की सांसें फूंलने लगी है। लगातार दूसरे दिन एक दिन में पराली जलाने का आंकडा 2000 के करीब रहा। शुक्रवार को राज्य में जहां 2067 स्थानों पर पराली जली, वहीं शनिवार को 1898 स्थानों पर पराली जलाने के केस रिकार्ड हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को राज्य में अब तक कुल 12,112 स्थानों पर पराली जलाई गई। पराली के धुएं से शहरों में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। जालंधर में शनिवार को एक्यूआइ का स्तर 197 से बढ़कर 220 और पटियाला का 178 से बढ़कर 206 हो गया। अमृतसर का एक्यूआइ 215 और लुधियाना का 168 रहा।

    यह भी पढ़ें-  Air Pollution: स्माग में सुबह की सैर आपको कर सकती है बीमार, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी यह चेतावनी

    पराली के धुएं के कारण आसमान में स्माग की परत दिनों दिन गहरी होती जा रही है और विषैले तत्व हवा में तैर रहे हैं। ऐसे में सांस लेने मुश्किल हो रहा है। पीजीआइ के पर्यावरण विशेषज्ञ प्रोफेसर रविंदर खाईवाल ने बताया कि 15 नवंबर के आसपास पराली जलाने के केस बढ़ेंगे। आने वाले दिनों में पंजाब एक दिन में पराली जलाने के मामले चार से पांच हजार के बीच पहुंच सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो प्रदूषण की स्थिति विकट हो सकती है।

    चार दिन तक नहीं मिलेगी स्माग से राहत

    मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि अचानक प्रदूषण बढ़ने से स्माग बढ़ रहा है। दो नवंबर तक स्माग से राहत नहीं मिलेगी। मौसम पूरी तरह से ड्राई रहेगा। तीन नवंबर से मौसम बदलेगा।

    यह भी पढ़ें-  15 दिन का टूटा रिकार्ड...पंजाब और हरियाणा में 2,190 जगहों पर जली पराली, गूगल मैप पर दिखे बर्निंग स्पॉट

    यह भी पढ़ें-  Ludhiana Weather Update: लुधियाना में सुबह से चल रही ठंडी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, 3 नवंबर से बदलेगा मौसम