लुधियाना में किराएदार ने मकान मालकिन से किया दुष्कर्म, फिर उसका घर बेचकर हुआ फरार
लुधियाना के साहनेवाल में एक किराएदार ने मकान मालकिन से शारीरिक संबंध बनाए और उसका मकान बेचकर भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया। आरोपी शंभू गिरी 2024 से किराए पर रह रहा था। उसने धोखे से मकान अपने नाम करवाकर बेच दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जारी है।

संवाद सहयोगी, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल के इलाके में एक किराएदार ने अपनी मकान मालिक युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसका मकान बेचकर निकल गया। पीड़िता का आरोप है कि उसने इससे एक बेटी को भी जन्म दिया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। आरोपित की पहचान ढंडारी कलां निवासी शंभू गिरी के रूप में हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित 2024 से उनके मकान में किराएदार था और अपने परिवार के साथ वहां रहता था।
शादीशुदा होने के बाद भी आरोपित ने उससे अवैध संबंध बना लिए। जिससे उसे एक लड़की भी पैदा हुई। जानकारी के अनुसार आरोपित ने पीड़िता को झांसे में रखकर पहले धोखे से उसका मकान अपने नाम करवाया और बाद में उसे बेचकर पेमेंट लेकर निकल गया। उसने पहले तो उसकी काफी तलाश की।
जब उसका कुछ पता न लगा तो पीड़िता ने मई महीने में शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस का कहना है कि आरोपित पर कार्रवाई करके तलाश की जा रही है। फिलहाल पीड़िता का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाकर जांच जारी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।