Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पराली में आग लगने से दो किसान झुलसे, गंभीर हालत में बठिंडा एम्स रेफर

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 10:42 PM (IST)

    मानसा में पराली जलाने से उठे धुएं के कारण एक ट्रैक्टर खेत में चला गया, जिससे दो किसान गंभीर रूप से झुलस गए। 70 वर्षीय विशाखा सिंह और 50 वर्षीय प्रितपाल सिंह को बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है। धुएं के कारण दृश्यता कम होने से यह हादसा हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने किसानों को अस्पताल पहुंचाया।

    Hero Image

    पराली में आग लगने से दो किसान झुलसे। फोटो जागरण

    संवाद सहयोगी, मानसा। पराली को लगी आग से उठे धुएं के कारण रास्ता दिखाई न देने पर एक ट्रैक्टर सड़क से खेतों में चला गया। इससे ट्रैक्टर सवार दो किसान बुरी तरह झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में बठिंडा स्थित एम्स में दाखिल करवाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव गुरथडी निवासी 70 वर्षीय विशाखा सिंह और 50 वर्षीय प्रितपाल सिंह ट्रैक्टर पर गांव मती से ट्रैक्टर पर गुरथडी की ओर लौट रहे थे। रास्ते में किसी ने खेतों में पराली को आग लगा रखी थी। पराली को लगी आग और उससे उठते धुएं के कारण रास्ता दिखाई न देने पर ट्रैक्टर सड़क से खेतों में चला गया।

    इससे दोनों आग की चपेट में आ गए। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने दोनों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और मानसा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक देखते हुए बठिंडा के एम्स में रेफर कर दिया।