'वोट चोरी कर सरकार बना रही BJP, संविधान खतरे में...', राजा वड़िंग का तीखा जुबानी वार
कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संविधान दिवस पर भाजपा सरकार पर संविधान को खतरे में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने 'संविधान बचाओ दिवस' मनाते हुए कहा कि भाजपा वोट चोरी कर सरकार बना रही है और बाबा साहिब के दिए अधिकारों को छीनना चाहती है। उन्होंने सभी से संविधान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संविधान दिवस पर भाजपा सरकार पर संविधान को खतरे में डालने का आरोप लगाया (फोटो: जागरण)
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने निवास स्थान पर संविधान दिवस मौके रखे संविधान बचाओ कार्यक्रम में केंद्र की भाजपा सरकार पर संविधान को खतरे में डालने का आरोप लगाया।
वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनके अधिकारों के बारे जानकारी दी।
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आज के संविधान दिवस को हम संविधान बचाओ दिवस के रूप में मना रहे हैं। कैसे लोगों का जीवन ऊपर उठाना है।
कैसे पिछड़ों को आगे लेकर आना है। मौलिक अधिकार दिलाने है और राजा शाही को खत्म करना है। यह सब कुछ चेयरमैन डॉ. भीम राव आंबेडकर के नेतृत्व में बनी कमेटी ने लिखे संविधान में अधिकार दिए। आज हम जो सिर उठा कर घूम रहे हैं।
यह संविधान की बदौलत है। हम अपनी बात को बेबाक तरीके से रख पा रहे हैं तो यह सब संविधान की बदौलत है। पर अब किस तरह साजिशें रच कर संविधान को खतरे में डाला जा रहा है।
आज वोट चोरी की जा रही है। केंद्र शासन पर विराजमान भाजपा सरकार वोट चोरी करके सरकारें बना रही हैं। आज देश में मोदी सरकार नहीं होनी थी अगर हमें 31 हजार वोट्स अधिक पड़ जाते।
वोट चोरी करके संविधान का निरादर किया जा रहा है। अब हालात यह बन गए हैं कि संविधान खतरे में पड़ गया है. जो अधिकार हमें बाबा साहिब ने दिए हैं, भाजपा उसे हमसे छीनना चाहती है। कांग्रेस पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी। हम सभी को संविधान की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस से लोकल पदाधिकारी उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।