Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धुएं में फंसी बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन, पराली जलाने के मामले में एक महिला समेत 6 किसानों पर केस दर्ज

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 06:22 PM (IST)

    गिद्दड़बाहा पुलिस ने पराली जलाने के आरोप में एक महिला समेत छह किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरुसर गांव में किसानों द्वारा लगाई गई आग से धुंआ फैल गया, जिससे राहगीरों और स्कूली बसों को परेशानी हुई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। पुलिस ने किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, क्योंकि उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन किया था। 

    Hero Image

    धुएं में फंसी बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन। फोटो जागरण

    संवाद सूत्र, जागरण गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। गिद्दड़बाहा थाना की पुलिस ने पराली में आग लगाने के मामले में एक महिला समेत छह किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि गांव गुरुसर में किसानों द्वारा लगाई गई आग के कारण इलाके में धुआं फैल गया था। आग के धुएं के कारण सड़क से गुजर रहे लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग दोपहर के समय लगाई गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान यहां से बच्चों को लेकर स्कूल बसें भी गुजर रही थीं। जिस कारण ये बसें धुएं में फंस गईं। पराली की आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। जिसके बाद गिद्दड़बाहा थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि जिले में 50 से ज्यादा जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आ चुके हैं।

    एसएचओ रशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम एएसआई सरबजीत सिंह के नेतृत्व में इलाके में गश्त कर रही थी। इसी संबंध में वे गांव हुसनर, गुरुसर, घग्गा आदि में जा रहे थे, जब पुलिस पार्टी पुल नेहरा गांव गुरुसर के पास मौजूद थी, तो सूचना मिली कि गांव गुरुसर में कुछ किसानों ने पराली को आग लगा दी है, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया है।

    यह आग मलकीत सिंह, रणजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, गुरजंट सिंह, हरजोध सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी गुरुसर ने अपने खेतों में धान की पराली को आग लगाई थी। ऐसा करके उपरोक्त किसानों ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गुरप्रीत सिंह थिंद के आदेशों का उल्लंघन किया है।

    जिसके बाद उपरोक्त चारों किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसी तरह दूसरे मामले में गिद्दड़बाहा थाने की पुलिस ने गांव गुरुसर की रहने वाली महिला किसान समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    एसएचओ ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान पाया गया कि सरबजीत कौर पत्नी गुरसेवक सिंह और परमपाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गुरुसर ने खेत में धान की पराली को आग लगाई थी। ऐसा करके उपरोक्त व्यक्ति ने नियमों का उल्लंघन किया है। जिसके लिए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।