Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में फॉरेस्ट गार्ड रिश्वत लेते गिरफ्तार, एनओसी के बदले मांगे थे डेढ़ लाख

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 09:09 PM (IST)

    विजिलेंस पटियाला की टीम ने फॉरेस्ट गार्ड अमनदीप सिंह को एनओसी जारी करने के बदले डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने नर्सिंग होम के लिए जमीन खरीदी थी जिसके लिए एनओसी की आवश्यकता थी। अमनदीप सिंह और रेंज अफसर स्वर्ण सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

    Hero Image
    पटियाला में फॉरेस्ट गार्ड रिश्वत लेते गिरफ्तार। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, पटियाला। विजिलेंस पटियाला की टीम ने एक फॉरेस्ट गार्ड को एनओसी जारी करने के बदले डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अमनदीप सिंह नामक इस फॉरेस्ट गार्ड के पास ब्लॉक इंचार्ज का एडिशनल चार्ज भी था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजिलेंस अधिकारियों ने सोमवार को आरोपित की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देवीगढ़ रोड पर शिकायतकर्ता ने नर्सिंग होम के लिए जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर नर्सिंग होम स्थापित करने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से एनओसी की जरूरत थी।

    एनओसी जारी करने के बदले डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि फॉरेस्ट गार्ड अमनदीप सिंह और रेंज अफसर स्वर्ण सिंह ने यह रिश्वत मांगी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को कंप्लेंट कर दी और विजिलेंस ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपित को डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

    विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में रेंज अफसर और फॉरेस्ट गार्ड दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फॉरेस्ट गार्ड गिरफ्तार किया जा चुका है और जल्द ही रेंज अफसर को भी अरेस्ट कर लेंगे।

    comedy show banner