पटियाला में नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 5 आरोपियों पर केस दर्ज
पंजाब के पटियाला जिले में एक किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने किशोरी को संगरूर रोड पर होटल में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपियों ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, पटियाला/पातड़ां। थाना पातड़ां इलाके में एक 17 वर्षीय किशोरी को संगरूर रोड पर होटल में ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपितों ने उसकी फोटो खींची व वीडियो भी बना ली।
फिर इसे वायरल करने की धमकी देते हुए यह लोग लगातार उससे दुष्कर्म करने लगे। यही नहीं फोटो व वीडियो आरोपितों ने अपने तीन अन्य दोस्तों को भेज दिए, जिसके बाद वह लोग भी ब्लैकमेल करने लगे।
इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान ले आरोपित अर्जुन सिंह निवासी रामपुर दुगाल, रणजीत सिंह, सुखपाल सिंह, हुसनप्रीत सिंह, गुरमन सिंह गांव बुरड़ु पातड़ां के खिलाफ केस दर्ज किया है। किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
दर्ज मामले के अनुसार बीती 27 अगस्त को सुबह आठ बजे अर्जुन सिंह व रणजीत सिंह बाइक पर लड़की को गुमराह कर होटल आजाद संगरूर रोड, दुगाल कलां ले गए। जहां दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपित उसे ब्लैकमेल कर दोबारा मिलने के लिए परेशान करने लगे।
ऐसा न करने पर उसका वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकियां देने लगे। आरोपित सुखपाल सिंह, हुसनप्रीत व गुरमन सिंह भी किशोरी को ब्लैकमेल करने लगे थे कि उसकी फोटो व वीडियो वायरल कर देंगे। परेशान होकर पीड़िता ने परिवार को सच्चाई बता दी तो पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत कर इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।