Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Crime: अश्लील हरकतें करने वाला फूफा केस वापस लेने का बना रहा था दबाव, तंग आकर नाबालिगा ने की आत्महत्या

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 12:44 PM (IST)

    पटियाला के राजपुरा में एक 17 वर्षीय लड़की ने पारिवारिक दबाव के चलते आत्महत्या कर ली। प्रिया राज नामक इस लड़की पर अपने फूफा के खिलाफ दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने फूफा बुआ और मृतका की मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। दबाव के चलते प्रिया ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

    Hero Image
    अश्लील हरकतें करने वाला फूफा केस वापस लेने का बना रहा था दबाव, किशोरी ने की आत्महत्या। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पटियाला/राजपुरा। थाना सदर राजपुरा इलाके में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने फूफा व परिवार के अन्य सदस्यों से परेशान होकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। किशोरी प्रिया राज पर फूफा के खिलाफ दर्ज करवाए पुलिस केस को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी वजह से एक सितंबर को लड़की ने आत्महत्या कर ली है। मृतका के पिता विक्रमजीत सिंह निवासी गांव बसंतपुरा की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। सदर राजपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपित फूफा सतीश कुमार, बुआ अंजू बाला व मृतका की मां विनय शुक्ला निवासी गांव शिवाजोत थाना ईकोना जिला सरस्वती उत्तर प्रदेश को नामजद किया है।

    थाना सदर राजपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने कहा कि आरोपित फरार हैं, जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। विक्रमजीत के अनुसार पत्नी विनय शुक्ला के साथ घरेलू तकरार की वजह से तलाक हो गया था। तलाक के बाद दोनों लड़कियां विक्रमजीत सिंह के पास रह गई थीं।

    22 फरवरी 2023 को वह किसी फंक्शन की वजह से उत्तर प्रदेश गया हुआ था, इस दौरान बड़ी बेटी प्रिया राज को उसने देखभाल के लिए बहन अंजू बाला के पास छोड़ दिया था। छह महीने के बाद वह लौटा तो बेटी ने बताया कि फूफा ने उसके साथ अश्लील हरकतें की थी। इस वजह से बेटी के फूफा सतीश के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था।

    पिछले कुछ समय से लगातार बेटी प्रिया पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। शिकायतकर्ता विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन, पूर्व पत्नी व जीजा तीनों मिलकर मानसिक रूप से बेटी को परेशान कर रहे थे कि वह केस वापस ले। इसी परेशानी की वजह से उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

    comedy show banner
    comedy show banner