Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के संगरूर में जबरन शादी का विरोध करना पड़ा महंगा, रिश्तेदार ने गोली मारकर कबड्डी प्लेयर को उतारा मौत के घाट

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 07:39 PM (IST)

    Punjab News पंजाब के संगरूर में एक कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी मृतक के भाई का ससुर है और वह अपनी बेटी की शादी जबरन मृतक से करवाना चाहता था। मना करने पर उसने घर आकर उसे गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस बाबत जांच जारी है।

    Hero Image
    Punjab Crime: पंजाब में कबड्डी प्लेयर की हत्या (जागरण फोटो)

    संवाद सूत्र, संगरूर। Punjab Crime News: पंजाब के अंतर्गत संगरूर में लोंगोवाल के गांव देसुपुरा में एक कबड्डी के खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या गई। गोली मारने वाला आरोपित मृतक के भाई का ससुर है। आरोपी अपनी बेटी से मृतक की जबरन शादी करवाना चाहता था। मना करने पर उसने घर आकर उसे गोली मार दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक की पहचान जगपाल सिंह के नाम से हुई है। मृतक के पिता मक्खन सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे हैं, जिनमें से एक का नाम चमकौर सिंह है, जिसकी शादी एक वर्ष पहले सुरमुख सिंह निवासी चीमां मंडी की लड़की से हुई थी।

    कई बार दे चुका था आरोपी धमकी

    आरोपी ने दो शादियां की हुई हैं। गोली मारने वाला आरोपी सुरमुख सिंह अपनी दूसरी पत्नी की लड़की की शादी करवाने के लिए मृतक जगपाल सिंह पर दबाव डाल रहा था। सुरमुख सिंह व उसकी पत्नी मनदीप कौर कई बार जगपाल से झगड़ गए थे। वह पहले भी कई बार घर पर आकर धमकी दे चुका है।

    यह भी पढ़ें- पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर दोस्त ने जैसे ही मांगे उधार दिए हुए 1200 रुपये तो उतार दिया मौत के घाट

    लेकिन जगपाल सिंह ने शादी करने से मना कर दिया। ऐसे में आरोपित चीमां मंडी निवासी सुरमुख सिंह ने घर में घुसकर जगपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सुरमुख सिंह व उसकी पत्नी मनदीप कौर निवासी चीमां मंडी के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया है।

    मामले की जांच जारी

    थाना लाेंगोवाल के मुखी इंस्पेक्टर जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि परिवार में आपसी रंजिश के चलते जगपाल सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है। जिसकी लाश पुलिस ने कब्जे में ले ली है, उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    डेढ़ किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

    उधर, अमरगढ़ स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को डेढ किलो अफीम समेत गिरफ्तार किया है। जानकारी मुताबिक सीआईए स्टाफ माहोराणा के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह अपने साथियों समेत गश्त के दौरान आदमवाल रोड पर मौजूद थे। तो वहां एक व्यक्ति सड़क पर खड़ा हुआ दिखाई दिया।

    उसके बाय हाथ में लिफाफा पकड़ा हुआ था। जिसने पुलिस को देखकर खेतों में फेंक दिया। जब वह भागने लगा तो पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया। लिफाफे की जांच करने पर उसमें से डेढ किलो अफीम बरामद हुई। आरोपित की पहचान रहमूदीन उर्फ गुडु निवासी गांव खोली थना गटोली राजस्थान के रूप में हुई है। 

    यह भी पढ़ें- शादी में गाना बदलने को लेकर हुआ विवाद, फिर आरोपितों ने कार से टक्कर मारकर कर दी हत्या; 4 बच्चों का पिता था मृतक