कांग्रेस के पूर्व विधायक तरलोचन का हार्ट अटैक से निधन, तरनतारन में कर रहे थे चुनाव प्रचार
तरनतारन उपचुनाव प्रचार के दौरान बंगा के पूर्व विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंढ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे पंजाब के एससी समुदाय के एक सशक्त राजनेता थे और बंगा विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय थे। उन्होंने दो बार विधायक के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और कांग्रेस पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष भी रहे।
-1762627050211.webp)
कांग्रेस के पूर्व विधायक तरलोचन का हार्ट अटैक से निधन। फाइल फोटो
संवाद सहयोगी, नवांशहर। तरनतारन उपचुनाव में प्रचार के दौरान बंगा से कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंढ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
चौधरी तरलोचन सिंह पंजाब के एससी समुदाय के एक सशक्त राजनेता, बंगा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हजारों समाज सुधारक कार्य किए। चौधरी तरलोचन सिंह दो बार बंगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।
पिछले विधानसभा चुनाव में वह वर्तमान विधायक डा. सुखविंदर कुमार सुक्खी से हार गए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।