Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री बाय कर वापस नहीं आ जाए? गुजरात प्रशिक्षण पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का तंज

    Updated: Tue, 06 May 2025 06:49 PM (IST)

    कांग्रेस नेता डोटासरा ने राजस्थान सरकार पर RSS का नियंत्रण होने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री के गुजरात प्रशिक्षण पर तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या वे बाय कहकर वापस आ जाएंगे? डोटासरा ने सरकार की निष्क्रियता कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी निशाना साधा और गहलोत के अनुभव की बात की।

    Hero Image
    कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (दैनिक जागरण)

    जागरण संवाददाता, अजमेर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में आरएसएस सरकार चला रही है। मुख्यमंत्री घर बैठकर टीवी देख रहे हैं। सरकार के मंत्री डमी हैं, उनको पता नहीं कि उनके अधिकार क्या हैं और क्या करना चाहिए?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डोटासरा मंगलवार को मेड़ता जाते समय अजमेर किशनगढ़ हाइवे पर कुछ देर रुके थे जहां कांग्रेस जनों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

    राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर गायब

    मीडिया को बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में डेढ़ साल से सरकार ही नहीं है। पर्ची दिल्ली से आती है, मुख्यमंत्री टीवी देखते रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी मुख्यमंत्री को इतनी फुर्सत है क्या कि महीने में 5 दिन देव दर्शन यात्रा में जाएं और बिजली पानी, सड़क की कोई बात नहीं करें। महिलाओं के साथ जिस तरीके से रेप हो रहे हैं लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा हुआ है, मुख्यमंत्री को देखना चाहिए।

    गुजरात में भाजपा सांसदों के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर डोटासरा ने तंज करते हुए कहा कि गुजरात प्रशिक्षण कैंप में सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम का प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने चुटकी ली कि प्रशिक्षण में कुछ भी हो सकता है। वहां गए मुख्यमंत्री बाय कर वापस नहीं आ जाएं। प्रशिक्षण का नाम है, मोदी और अमित शाह फीडबैक लेकर निर्णय कर वापस भेज दें?

    मुख्यमंत्री भजनलाल की भाषा आपत्तिजनक

    डोटासरा ने यह व्यंग्य पूर्व सीएम अशोक गहलोत द्वारा प्रशिक्षण पर उठाए सवाल पर मुख्यमंत्री को आए गुस्से के संदर्भ में कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जो भाव व भाषा थी वे उसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि वे पहली बार के विधायक हैं। अशोक गहलोत पांच बार के सांसद, 6 बार के विधायक और तीन बार के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जवाब देना था कि राजस्थान में प्रशिक्षण क्यों नहीं लिया गुजरात में प्रशिक्षण लेने गए? डोटासरा ने कहा उस समय कांग्रेस की सरकार गिर रही थी उस वक्त सरकार को बचाने के लिए प्रदेश के लोगों की भावनाओं को देखते हुए होटल में रुके। उसकी तुलना इससे कर रहे हैं क्या? उन्होंने सवाल किया कि क्या गुजरात में सरकार गिर रही है या पर्ची बदल रही है, किस लिए गए मुख्यमंत्री? कही बाय कर वापस नहीं आ जाए?

    डोटासरा ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि विधायक पटेल के खनन भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े जाने के मामले में राजस्थान सरकार को विभिन्न दृष्टिकोण से जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सवाल सभी के जहन में है कि आखिर विधानसभा में सवाल पूछे जाने पर कोई इतनी बड़ी रकम घूस में देने के लिए रजामंद होता है क्या? उन्होंने कहा कि अवैध खनन हो रहा है तो यह प्रशासनिक निगरानी का दोष भी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस की जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। जो भी है जांच को सभी दृष्टि से किया जाना चाहिए।

    सरकार आतंकवाद पर बदला ले

    देश में पहलगाम हमले के बाद से व्याप्त गुस्से और भारत व पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर डोटासरा ने कहा कि सरकार आतंकवाद पर बदला ले। सभी सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में असफल है। देश में आतंकवादी हमला हो रहा है जिसे रोका जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आतंकी हमारी जमीन में ना घुसे और उनकों पनाह देने वालों का समूल नाश हो इस दिशा में काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार नोटंकी करके तानाशाही से शासन चलाए यह ठीक नहीं है।