Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने की इस्तीफे की पेशकश, अब ओबीसी या दलित चेहरे पर दांव लगा सकती है पार्टी

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 10:14 PM (IST)

    Rajasthan राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर इस्तीफे की पेशकश की है। सीपी जोशी ने इससे पहले भी विधानसभा चुनाव के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन तब उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था। अब माना जा रहा है कि जल्द ही नए अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है।

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही जोशी अध्यक्ष पद छोड़ना चाहते थे। (File Image)

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। पिछले चार दिनों से दिल्ली प्रवास कर रहे जोशी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर यह पेशकश की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश की 25 में से 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की हार के बाद से ही वे प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ना चाहते थे। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले जोशी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। विधानसभा चुनाव के बाद भी उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी, मगर तब भाजपा की जीत को देखते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई और इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया।

    ओबीसी या दलित चेहरे पर दांव लगा सकती है भाजपा

    उधर, सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि अब किसी अन्य पिछड़ा वर्ग या दलित को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके लिए राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़, राजेंद्र गहलोत और पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के नाम की चर्चा जोरों पर है।

    जल्द हो सकता है नए अध्यक्ष का फैसला

    सैनी पिछले तीन दिनों से दिल्ली में ही हैं। राठौड़ व गहलोत भी दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। प्रदेश में पांच विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं, ऐसे में शीघ्र ही नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है।