Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parivartini Ekadashi पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 07:49 PM (IST)

    भाद्रपद का महीना (Parivartini Ekadashi 2025) बेहद खास होता है। इस महीने के अंत या शुक्ल पक्ष में परिवर्तिनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। एकादशी के दिन दान करने से साधक पर लक्ष्मी नारायण जी की कृपा बरसती है।

    Hero Image
    Parivartini Ekadashi 2025: परिवर्तिनी एकादशी का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 03 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह में मनाया जाता है। एकादशी तिथि पर साधक प्रातः काल से भगवान श्रीहरि विष्णु की भक्ति भाव से पूजा करते हैं। इसके साथ ही नजदीक के मंदिर में श्रीहरि के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मत है कि भगवान विष्णु के शरण और चरण में रहने से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही हर परेशानी से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी श्रीहरि विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो परिवर्तिनी एकादशी के दिन भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार मंत्र जप करें।

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी पर पूजा के समय ' ऊँ श्री प्रकटाय नम: और ऊँ वरलक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक करियर में सफलता के लिए ' ऊँ श्री हंसाय नम: और ऊँ रमायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक कारोबार में उन्नति के लिए ' ऊँ श्री प्रभवे नम: और ऊँ वसुप्रदायै नमः ' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ' ऊँ श्री श्रीपतये नम: और ऊँ करुणायै नमः ' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक विष्णु जी की कृपा पाने के लिए ' ऊँ श्री ईश्वराय नम: और ॐ विद्यायै नमः ' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ' ऊँ श्री चतुर्मूर्तये नम: और ॐ महामायायै नमः ' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी के दिन ' ऊँ श्री केश्वाय नम: और ॐ महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ' ऊँ श्री धनंजाय नम: और ऊँ पद्मायै नमः ' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक करियर में नया मुकाम पाने के लिए ' ऊँ श्री गोपतये नम: और ऊँ सुधायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए ' ऊँ श्री कृष्णाय नम: और ऊँ लक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक कारोबार में तरक्की पाने के लिए ' ऊँ श्री विष्णवे नम: और ऊँ वसुधायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी के दिन पूजा के समय ' ऊँ श्री सच्चिदानन्दाय नम: और ऊँ कमलायै नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें- Parivartini Ekadashi 2025: परिवर्तिनी एकादशी पर करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर

    यह भी पढ़ें- Parivartini Ekadashi 2025 Date: 02 या 03 सितंबर, कब है परिवर्तिनी एकादशी? यहां जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।