Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budh Gochar 2025: 22 अगस्त से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    30 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार बुध देव (Budh Gochar 2025) कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 14 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव 15 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    By Pravin Kumar Edited By: Pravin Kumar Updated: Thu, 21 Aug 2025 05:45 PM (IST)
    Hero Image
    Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 22 अगस्त को पिठोरी अमावस्या है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही 64 योगिनियों के निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा, मनचाही मुराद भी पूरी होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो 22 अगस्त के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी चाल बदलेंगे। बुध देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। बुध देव की कृपा से खुशियों से जीवन भर जाएगा। सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है। वर्तमान समय में बुध देव कर्क राशि के लग्न भाव में है। बुध देव की कृपा से आपके व्यवहार में बदलाव आएगा। यह बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता से कठिन कार्य को करने में सफल होंगे।

    जीवन में जीने के लिए आप कई चीजों को आत्मसात करेंगे। आप कुशल वक्ता बन सकते हैं। कारोबार करने में आप सफल होंगे। धर्म के विपरीत कार्य न करें। बुध देव को प्रसन्न करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही सोमवार और बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करें।

    धनु राशि

    बुध देव की कृपा धनु राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से कोई बड़ा कार्यभार मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे जातकों को लाभ मिल सकता है। आप अपनी विनम्रता से लोगों का दिल जीतने में सफल होंगे। आप अपनी प्रतिभा से धन कमाने में सफल होंगे। आपकी स्मरण शक्ति तीव्र होगी। आपके यश -कीर्ति और वैभव में वृद्धि होगी।

    बुध देव की कृपा से आपको न्याय करने का अधिकार मिलेगा। आप दीर्घायु होंगे। शिक्षारत बच्चों को जॉब मिल सकती है। शत्रुओं पर आपको जीत मिलेगी। बुध देव की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन हरी सब्जियों का दान करें। इसके साथ ही कार्य स्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।

    यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: 29 अगस्त से इन राशियों का शुरू होगा 'गोल्डन टाइम', मिलेगा फंसा हुआ पैसा और दौड़ेगा कारोबार

    यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: 28 अगस्त तक इन राशियों की चमकेगी तकदीर, कारोबार में होगा जबरदस्त लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।