Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budh Gochar 2025: दीवाली तक इन राशियों का दौड़ेगा कारोबार, सोने की तरह चमकेगी तकदीर

    Updated: Mon, 13 Oct 2025 07:00 PM (IST)

    शनिवार 18 अक्टूबर को धनतेरस है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से बुध देव (Budh Gochar 2025) प्रसन्न होते हैं। 

    Hero Image

    Budh Gochar 2025: बुद्धि के कारक बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 20 अक्टूबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर दीवाली मनाई जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो दीवाली तकव्यापार के दाता बुध देव की कृपा कई राशि के जातकों पर बरसेगीबुध देव की कृपा से कई राशि के जातकों का कारोबार बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ेगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    बुध गोचर 2025

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 23 अक्टूबर तक तुला राशि में रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के तुला राशि में रहने के दौरान कई राशि के जातकों को दीवाली तक धन लाभ हो सकता है। खासकर, कारोबार से जुड़े लोगों को दोगुना लाभ होगा।

    मेष राशि

    1

    दीवाली तक मेष राशि के जातकों की किस्मत सोने की तरह चमकेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को कई मामलों में लाभ मिल सकता है। आप अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से धन कमाने में सफल होंगे। आप विशेष वक्ता हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए उत्तम समय है। आपको मनमुताबिक सफलता मिलेगी। हालांकि, पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी से अनावश्यक ने विवाद करें। अपने काम में मस्त रहें। दीवाली तक सात्विक भोजन ग्रहण करें। तामसिक चीजों से दूर रहें।

    कन्या राशि

    6

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 23 अक्टूबर तक तुला राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के तुला राशि में गोचर के दौरान कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। खासकर, कारोबार में चार चांद लग जाएंगे। आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।

    खासकर, ज्वेलरी से जुड़े लोगों को दोगुना लाभ मिलेगा। आप अपने गुणों के लिए जाने जाएंगे। आप अपनी बुद्धि से धन अर्जन करने में सफल होंगे। आपके तेज और ओज में वृद्धि होगी। लेखन से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। कारोबार में सफलता और तरक्की पाने के लिए दीवाली के दिन देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करें।

    यह भी पढ़ें- Diwali 2025: प्रदोष काल से वृषभ काल तक, नोट करें मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त

    यह भी पढ़ें- इस Diwali और Dhanteras पर जरूर करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।