Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: इन राशियों को अगले दो दिनों में मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, आर्थिक तंगी भी होगी दूर

    Updated: Wed, 05 Nov 2025 08:39 PM (IST)

    चंद्र देव को मन का कारक माना जाता है, जिनकी कृपा से सफलता और समृद्धि मिलती है, जबकि कमजोरी से मानसिक तनाव होता है। अगहन माह में चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मेष और कर्क राशि के जातकों को बड़ी खुशखबरी और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। मेष राशि वालों को मान-सम्मान और नई पहचान मिलेगी, जबकि कर्क राशि वालों को जीवन में विशेष बदलाव, धन-संपत्ति में वृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होगी।  

    Hero Image

    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन खास माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए गुरुवार का व्रत रखा जाता है। गुरुवार का व्रत रखने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगहन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। साथ ही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलेगी। आइए, इन दो राशियों के बारे में जानते हैं-

    मेष राशि

    1

    चंद्र देव के वृषभ राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। चंद्र देव के धन भाव में दृष्टि होने से पैसों की परेशानी दूर हो सकती है।  कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। जॉब से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। घर पर रिश्तेदारों का आना हो सकता है। चंद्र देव की कृपा से किसी बड़ी समस्या का हल हो सकता है। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए सफेद चीजों का दान करें। 08 नवंबर तक आपको शुभ कामों में सफलता मिल सकती है। 


    कर्क राशि

    4

    चंद्र देव के वृषभ राशि में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को धन लाभ होगा। इस राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती है। आमदनी बढ़ेगी। बड़े भाई और बहन से आपको उपहार मिल सकता है। कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। बड़े भाई का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। सरकारी मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत उत्तम है। गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से चंद्र देव की कृपा बरसेगी। 

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।