Mangal Gochar 2025: सिंह और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल
कन्या राशि में मंगल का गोचर से सिंह और कन्या राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक जी (astropatri.com) से जान सकते हैं कि सिंह और कर्क राशि के जातकों के लिए ये गोचर कैसा रहने वाला है।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। मंगल देव 28 जुलाई 2025 को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल गोचर से वृषभ, कर्क, कन्या और धनु राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। इन राशियों के सभी बिगड़े काम बनेंगे। साथ ही कोई गुडन्यूज मिल सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सिंह और कन्या राशि (Mangal Gochar 2025) के लोगों पर मंगल गोचर का क्या प्रभाव पड़ने वाला है और उन्हें किन बातों का ध्यान रखना है?
सिंह राशि (28 जुलाई 2025 को कन्या राशि में मंगल का गोचर)
मंगल आपकी कुंडली में नवम और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। यह गोचर द्वितीय भाव से हो रहा है। मंगल पंचम, अष्टम और नवम भाव को देख रहे हैं। यह गोचर धन-संपत्ति और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर फोकस बढ़ा सकता है। आपको दीर्घकालिक निवेश और अपनी वाणी पर ध्यान देना चाहिए। निवेश से लाभ हो सकता है। कोई अवसर गुरु या उच्च शिक्षा के माध्यम से मिल सकता है। दूर के संपर्क भी मददगार रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: क्रिएटिविटी बढ़ेगी, रखें इन बातों का ध्यान, जानें कुंभ और मीन पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
उपाय
- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
- रविवार को गेहूं का दान करें।
28 जुलाई 2025 को कन्या राशि में मंगल का गोचर
मंगल आपकी कुंडली में अष्टम और तृतीय भाव के स्वामी हैं। यह गोचर लग्न भाव से हो रहा है। मंगल चतुर्थ, सप्तम और अष्टम भाव को देख रहे हैं। यह गोचर आपके आत्मविश्वास, साहस और उपस्थिति को मजबूत कर सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे करने का जोश आ सकता है। रिश्तों में सावधानी बरतें। घर या परिवार से जुड़े कोई बड़े फैसले ले सकते हैं।
- उपाय: रोज श्री गणेश जी की पूजा करें।
- लाल मूंगा धारण करने से पहले ज्योतिषीय सलाह अवश्य लें।
यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: अधूरे काम होंगे पूरे, जानें धनु और मकर पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हें hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।