Mangal Gochar 2025: वृश्चिक राशि वालों को होगा वित्तीय फायदा, पढ़ें तुला राशि का हाल
मंगल ऊर्जा और पराक्रम के ग्रह हैं। जब मंगल कन्या राशि में गोचर करते हैं तो ये निर्णय लेने की सटीकता और लगातार प्रयास करने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक जी (astropatri.com) से जान सकते हैं कि तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये गोचर कैसा रहने वाला है।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। ऊर्जा के कारक मंगल देव 28 जुलाई 2025 को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं। इस राशि में मंगल के गोचर से तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को मिलाजुला परिणाम मिल सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि तुला और वृश्चिक राशि (Mangal Gochar 2025) के लोगों पर मंगल गोचर का क्या प्रभाव पड़ने वाला है और उन्हें किन बातों का ध्यान रखना है?
तुला राशि (28 जुलाई 2025 को कन्या राशि में मंगल का गोचर)
मंगल आपकी कुंडली में सप्तम और द्वितीय भाव के स्वामी हैं। यह गोचर द्वादश भाव से हो रहा है। मंगल तृतीय, षष्ठ और सप्तम भाव को देख रहे हैं। यह गोचर छिपे तनाव या नींद में परेशानी ला सकता है। विदेश संबंधी योजनाओं की समीक्षा के लिए सही समय है। पार्टनरशिप में रुके हुए मामलों को अंतिम रूप दे सकते हैं। कानूनी विवादों और खर्चों से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: आर्थिक मामलों में होगा सुधार, जानें तुला और वृश्चिक पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
उपाय
- शनिवार को तिल के तेल का दीपक जलाएं।
- शनि मंत्र का जप करें।
- काले चीजों का दान करें।
वृश्चिक राशि (28 जुलाई 2025 को कन्या राशि में मंगल का गोचर)
मंगल आपकी कुंडली में षष्ठ और लग्न भाव के स्वामी हैं। यह गोचर एकादश भाव से हो रहा है। मंगल द्वितीय, पंचम और षष्ठ भाव को देख रहे हैं। यह गोचर आपकी कमाई और सामाजिक दायरे को सक्रिय कर सकता है। प्रतियोगिता की भावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य लक्ष्य और रणनीतिक रिश्तों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। करियर और वित्तीय लक्ष्यों को पाने के लिए यह समय बहुत अनुकूल है।
उपाय
- बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं।
- मंगल बीज मंत्र का जाप करें।
- हनुमान जी की पूजा करें।
- रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें- Mangal Gochar 2025: वृषभ राशि वालों को निवेश से होगा फायदा, पढ़ें मेष राशि का हाल
यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हें hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।