Shardiya Navratri 2025: इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मां दुर्गा की कृपा से आर्थिक तंगी होगी दूर
शारदीय नवरात्र के दौरान (Shardiya Navratri 2025) जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक पर नौ देवियों की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। साथ ही व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की और उन्नति की राह पर अग्रसर रहता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र मनाया जाता है। इस दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों के निमित्त अष्टमी का व्रत रखा जाता है।
ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र के दौरान कई राशि के जातकों पर देवी मां दुर्गा की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही जीवन में व्यापत सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
शुक्र गोचर 2025
सुखों के कारक शुक्र देव 15 सितंबर को दिन में 12 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 08 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 09 अक्टूबर को शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान शुक्र देव नक्षत्र भी परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ होगा।
तुला राशि
शुक्र गोचर से तुला राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके विचार में प्रगाढ़ता आएगी। आप हाजिर जवाब होंगे। आपके व्यवहार की प्रसंशा की जाएगी। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। कारोबार के माध्यम से आपका विस्तार होगा। शुक्र देव की कृपा से शारदीय नवरात्र में धन लाभ होगा। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। कई क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
धनु राशि
शारदीय नवरात्र के दौरान धनु राशि के जातकों पर देवी मां दुर्गा की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आर्थिक तंगी दूर होगी। बिगड़े काम बनेंगे। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। साथ ही कारोबार में किसी सहयोगी का साथ मिल सकता है। इसके आपके कारोबार को नया आयाम मिलेगा। परिजनों से मुलाकात हो सकती है। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। निवेश के माध्यम से धन लाभ होगा। शत्रुओं पर जीत मिलेगी। शारदीय नवरात्र के दौरान आर्थिक स्थिति के अनुसार जरूरतमंदों का दान करें।
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र में इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, पैसों की किल्लत होगी दूर
यह भी पढ़ें- Navratri 2025 : दस दिनों का होगा शारदीय नवरात्र, हाथी पर मां का आगमन, नवरात्र के दिनों में वृद्धि को माना जा रहा शुभ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।