Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पैसों की तंगी से मिलेगी मुक्ति

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 05 Jun 2025 09:00 PM (IST)

    हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2025) मनाई जाती है। यह पर्व पूर्णतया जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।

    Hero Image
    Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में निर्जला एकादशी का खास महत्व है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ महीने में मनाया जाता है। निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही निर्जला व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मनचाही मुराद पूरी होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो निर्जला एकादशी के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा। साथ ही आर्थिक विषमता से मुक्ति मिलेगी। खासकर, कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें:  निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा के लिए करें ये काम

    वृषभ राशि

    निर्जला एकादशी के दिन से वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल देखने को मिलेगा। धन भाव का बुध आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति दिला सकता है। वाणी में मधुरता आएगी। आप अपने परोपकार के लिए जाने जाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आप लोगों के मध्य प्रसिद्ध होंगे। आपके न्याय की चर्चा पूरे समाज में होगी। जॉब से जुड़े लोगों को विशेष ऑफर मिल सकता है। 

    धन लाभ के योग बन रहे हैं। सरकारी पद पर कार्यरत लोगों के लिए समय अनुकूल है। आप अपने कार्य से धन कमाने में सफल होंगे। नए काम की प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में अहम फैसला लेंगे। नए पार्टनर के कारोबार के लिए मिल सकते हैं। कारोबार में सफलता पाने के लिए गाय के कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। साथ ही सफेद और हरे रंग की चीजों का दान करें। 

    सिंह राशि

    निर्जला एकादशी के दिन बुध देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को शुभ फल मिल सकता है। बुध देव आपको शुभ फल देंगे। कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। सेहत अच्छी रहेगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। विशेष विषय में रूचि बढ़ेगी। कारोबार में डबल बेनिफिट होगा। इससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आप अपनी मेहनत से धन कमाने में सफल होंगे। शत्रुओं की गलती से आपको लाभ मिल सकता है। हालांकि, एकांत रहना पसंद करेंगे। लाल और पीले रंग की चीजों का दान करें। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। साथ ही माता-पिता और गुरुजनों की सेवा और सम्मान करें। 

    यह भी पढ़ें: विष्णु जी की पूजा में शामिल करें ये चीजें, नोट कर लें सामग्री लिस्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।