Lucky Zodiac Signs: 07 जून से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, हर काम में मिलेगी सफलता
वर्तमान समय में न्याय के देवता शनिदेव (Saturn Transit 2025) मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव अगले ढाई साल तक रहेंगे। शनिदेव की कृपा से जून महीने से दो राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। शनिवार के दिन हनुमान जी की भक्ति भाव से पूजा करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार का दिन कर्मफल दाता शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन शनिदेव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए साधक शनिवार के दिन व्रत रखते हैं। इस व्रत को करने से साधक पर शनिदेव की कृपा बरसती है।
ज्योतिषियों की मानें तो शनिवार 07 जून से दो राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से इन दोनों राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। खासकर, करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: धनु राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न
वृषभ राशि
न्याय के देवता की शनिदेव की कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से अधिकांश मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर आपको विजय मिलेगी। त्याग की भावना पैदा होगी। शनिदेव की कृपा से जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। भाग्य में वृद्धि होगी। फूटी किस्मत बदल सकती है। इससे सभी रुके काम में गति आएगी।
किसी बड़े अधिकारी से आपको लाभ मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से आप सेहतमंद रहेंगे। अचानक से धन लाभ हो सकता है। किसी फंड या पुराने निवेश से आपकी किस्मत का सितारा चमक सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा।
मिथुन राशि
शनिदेव की कृपा से मन प्रसन्न रहेगा। ऐसा भी हो सकता है कि कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। लोगों की भलाई यानी समाज सेवा में समय व्यतीत कर सकते हैं। स्वभाव से आप विनम्र हो सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपकी तार्किक क्षमता बढ़ सकती है। लोगों के मध्य आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी।
आने वाले समय में आप कठिन परिश्रम कर सकते हैं। किसी विशेष विद्या को सीखने में आपकी रूचि बढ़ सकती है। समय के साथ आपको सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। राजकीय सुख मिलने के भी योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। कठिन परिश्रम करें, जीवन में आप जरूर महान बनेंगे।
यह भी पढ़ें: सिंह राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।