Shani Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, दौड़ेगा बिजनेस और मिलेगी तरक्की
वर्तमान समय में शनिदेव (Shani Gochar 2025) मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव के रहने के चलते मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। वहीं कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। भगवान शिवजी की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में भाद्रपद महीने का खास महत्व है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें कृष्ण जन्माष्टमी कृष्ण पक्ष में मनाई जाती है। वहीं, गणेश चतुर्थी और राधा अष्टमी शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। गणेश उत्सव दस दिनों तक चलता है। इस दौरान गणपति बप्पा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।
ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के दिन न्याय के देवता शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। खासकर, करियर और कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
कब शनिदेव बदलेंगे अपनी चाल?
न्याय के देवता शनिदेव 18 अगस्त को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर वक्री चाल चलकर उत्तर भाद्रपद के पहले चरण में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में शनिदेव वक्री चाल चल रहे हैं। शनिदेव अक्टूबर महीने में वक्री से मार्गी होंगे। वहीं, 03 अक्टूबर को शनिदेव वक्री चाल चलकर पूर्व भाद्रपद के चौथे चतुर्थ चरण में गोचर करेंगे। शनिदेव की चाल बदलने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- किन लोगों के लिए शुभ होता है नंबर 8, इन्हें मिलते हैं बुरे परिणाम
तुला राशि
शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। तुला राशि में शनि उच्च के होते हैं। इसके लिए तुला राशि के जातकों पर न्याय के देवता शनिदेव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।
शनिदेव की कृपा से सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में विशेष रूचि होगी। तार्किक क्षमता बढ़ेगी। शत्रु पक्ष में आपका बोलबाला रहेगा। शत्रु आपके नाम से भय में रहेंगे। हालांकि, आपको घमंड से बचना होगा। यश-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। देवों के देव महादेव की पूजा करें। पूजा के समय दूध, दही या पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से हर मनोकामना पूरी होगी।
मीन राशि
वर्तमान समय में न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। वहीं, नक्षत्र परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आपको एकांत पसंद होगा। आपको व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहना चाहिए। पहली बार मिलने वाले व्यक्ति पर आपका खास प्रभाव पड़ेगा।
आप कई अवसर पर उदासीन हो सकते हैं। आप दीर्घायु होंगे। साथ ही आपको राजाओं जैसा सुख प्राप्त हो सकता है। आपको राजाओं जैसा सुख मिल सकता है। कई मामलों में आपको धन लाभ होगा। आपके विरोधी परास्त होंगे। आलस से बचें। शनिदेव की कृपा से आपके जीवन में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Shani Mantra: शनिवार को पूजा के समय जपें ये शक्तिशाली मंत्र, हर परेशानी होगी दूर और बनेंगे बिगड़े काम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।