Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Gochar 2025: सूर्य गोचर से इन राशियों को करियर में मिलेगी गुड न्यूज, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 06 Aug 2025 06:19 PM (IST)

    सनातन धर्म में सिंह संक्रांति (Surya Gochar 2025) का खास महत्व है। यह दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में गोचर करते हैं। सिंह संक्रांति के दिन साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही दान-पुण्य किया जाता है।

    Hero Image
    Surya Gochar 2025: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 17 अगस्त को सिंह संक्रांति है। आत्मा के कारक सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत उनकी सहायक पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही सूर्य देव की पूजा एवं साधना करते हैं। सूर्य देव की पूजा करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो आत्मा के कारक सूर्य देव 17 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन ( Surya Gochar 2025) से दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इन राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से करियर में नया सवेरा होगा। आइए, इन दोनों राशियों के बारे में जानते हैं-

    सूर्य गोचर 2025

    आत्मा के कारक सूर्य देव 17 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 16 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव 17 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस दिन कन्या संक्रांति मनाई जाएगी। कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है। इससे पहले सूर्य देव 30 अगस्त को फाल्गुनी और 10 सितंबर को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

    कर्क राशि

    सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। सूर्य देव की कृपा से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भगवान की शरण और चरण में रहें। इससे आपको विशेष लाभ मिलेगा। करियर में आपको लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन इन कामों से मिलेगी सूर्य देव की कृपा, बढ़ेगा मान-सम्मान

    कार्य में दक्षता आएगी। धन संबंधी परेशानी दूर होगी, लेकिन व्यय भी अधिक होगा। बढ़ती उम्र के साथ आपमें दक्षता बढ़ेगी। सरकारी तंत्र से मुनाफा होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। ननिहाल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। सही दिनचर्या और खानपान का ख्याल रखें।

    तुला राशि

    आत्मा के कारक सूर्य देव की कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से विभिन्न क्षेत्रों में आपको लाभ मिल सकता है। आप वाचाल हो सकते हैं। हालांकि, आपको अपनी वाणी पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विवादों से दूर रहें।

    धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शत्रुओं पर आपको जीत मिलेगी। आय में बढ़ोतरी होगी। निवेश के लिए उत्तम समय है। इससे आपको लाभ मिल सकता है। इसके लिए अपने पिता या बड़े भाई से अवश्य सलाह लें। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़े अधिकारीयों से आपको विशेष लाभ मिलेगा। करियर में प्रमोशन के योग हैं।

    यह भी पढ़ें- Surya Antardasha: कितने समय तक चलती है सूर्य की अंतर्दशा और कैसे करें आत्मा के कारक को प्रसन्न?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।