Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Gochar 2025: इन राशियों का करियर पकड़ेगा रफ्तार, जल्द मिलेगी गुड न्यूज और प्रमोशन का तोहफा

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 05:39 PM (IST)

    आत्मा के कारक सूर्य देव (Surya Gochar 2025) एक राशि में तीस दिनों तक रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने वाली तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। सूर्य देव के कन्या राशि में गोचर करने की तिथि पर विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है।

    Hero Image
    Shukra Gochar 2025: 21 अगस्त को शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 17 अगस्त को सिंह संक्रांति है। संक्रांति तिथि आत्मा के कारक सूर्य देव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत अन्य सहायक नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं। इसके साथ ही सूर्य देव की पूजा करते हैं। वहीं, पूजा के बाद जरूरतमंदों का दान करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव के सिंह राशि में गोचर करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें दो राशि के जातक सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। उन पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसेगी। आइए, इन दो राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: 28 अगस्त तक इन राशियों की चमकेगी तकदीर, कारोबार में होगा जबरदस्त लाभ

    वृश्चिक राशि

    सूर्य देव के सिंह राशि में गोचर करने से वृश्चिक राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। सूर्य देव आपको शुभ फल देंगे। करियर को नया आयाम मिलेगा। आपकी प्रसिद्धि फैलेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। इससे आपके नेतृत्व करने की क्षमता भी बढ़ेगी। आपको टीम वर्क का काम भी दिया जा सकता है।

    सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। आप अपनी व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाएंगे। आपके पिता जी की सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही उनके साथ संबंध मधुर होंगे। हालांकि, आपको घमंड से बचना होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। माता जी की सेवा और सम्मान करें।

    धनु राशि

    आत्मा के कारक सूर्य देव की कृपा धनु राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से शुभ कामों में आपको सफलता मिलेगी। निवेश से जुड़े लोगों को दोगुना लाभ होगा। सही जगह पर निवेश करेंगे। इससे आपको दीर्घकालीन लाभ होगा। आपके मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आप उनके माध्यम से भी लाभान्वित होंगे।

    रोजगार से जुड़े लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। बड़े अधिकारीयों से आपको सहायता मिलेगी। तामसिक चीजों का सेवन न करें। रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करें। साथ ही रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही पीले और लाल रंग की चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: 13 अगस्त से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, आर्थिक तंगी होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।