Durga Ashtami पर राशि के हिसाब से जपें ये चमत्कारी मंत्र, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
धार्मिक मत है कि अष्टमी तिथि (Masik Durgashtami 2025 Mantra) पर देवी मां पार्वती की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 01 अगस्त को सावन माह की दुर्गा अष्टमी है। यह दिन जगत जननी आदिशक्ति देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर जगत की देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। शुक्रवार के दिन पड़ने के चलते अष्टमी तिथि का महत्व और बढ़ गया है।
ज्योतिषियों की मानें तो सावन माह की अष्टमी तिथि पर कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में देवी मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक पर देवी मां की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर परेशानी दूर होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो अष्टमी के दिन भक्ति भाव से देवी मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।
यह भी पढ़ें- Masik Durgashtami 2025: मां दुर्गा के इन मंत्रों के जप नहीं सताएगा कोई डर, खुलेंगे सफलता के रास्ते
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक सावन अष्टमी के दिन पूजा के समय 'ॐ गौर्यै नमः ' मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक देवी मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए 'ॐ सरस्वत्यै नमः ' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक दुर्गा अष्टमी के दिन पूजा के समय 'ॐ अजायै नमः' मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए 'ॐ शिवायै नमः' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ चण्डयै नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक सावन अष्टमी तिथि पर पूजा के समय 'ॐ ऐन्द्रयै नमः' मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक अष्टमी के दिन पूजा करते समय 'ॐ मधुमत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक सावन माह की अष्टमी तिथि पर 'ॐ गिरिजायै नमः' मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक सावन माह की अष्टमी तिथि पर 'ॐ सुभगायै नमः' मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक देवी मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए 'ॐ हंसायै नमः' मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक मां दुर्गा को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ ललितायै नमः' मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक आर्थिक संकट को दूर करने के लिए 'ॐ शांभव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
॥ आरती श्री अम्बा जी ॥
जय अम्बे गौरी,मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत,हरि ब्रह्मा शिवरी॥
जय अम्बे गौरी...
माँग सिन्दूर विराजत,टीको मृगमद को।
उज्जवल से दोउ नैना,चन्द्रवदन नीको॥
जय अम्बे गौरी...
कनक समान कलेवर,रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला,कण्ठन पर साजै॥
जय अम्बे गौरी...
केहरि वाहन राजत,खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत,तिनके दुखहारी॥
जय अम्बे गौरी...
कानन कुण्डल शोभित,नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर,सम राजत ज्योति॥
जय अम्बे गौरी...
शुम्भ-निशुम्भ बिदारे,महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना,निशिदिन मदमाती॥
जय अम्बे गौरी
चण्ड-मुण्ड संहारे,शोणित बीज हरे।
मधु-कैटभ दोउ मारे,सुर भयहीन करे॥
जय अम्बे गौरी...
ब्रहमाणी रुद्राणीतुम कमला रानी।
आगम-निगम-बखानी,तुम शिव पटरानी॥
जय अम्बे गौरी...
चौंसठ योगिनी मंगल गावत,नृत्य करत भैरूँ।
बाजत ताल मृदंगा,अरु बाजत डमरु॥
जय अम्बे गौरी...
तुम ही जग की माता,तुम ही हो भरता।
भक्तन की दुःख हरता,सुख सम्पत्ति करता॥
जय अम्बे गौरी...
भुजा चार अति शोभित,वर-मुद्रा धारी।
मनवान्छित फल पावत,सेवत नर-नारी॥
जय अम्बे गौरी...
कन्चन थाल विराजत,अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत,कोटि रतन ज्योति॥
जय अम्बे गौरी...
श्री अम्बेजी की आरती,जो कोई नर गावै।
कहत शिवानन्द स्वामी,सुख सम्पत्ति पावै॥
जय अम्बे गौरी...
यह भी पढ़ें- Sawan 2025: पुण्य कमाने का एक श्रेष्ठ अवसर है सावन, अपनी भक्ति से करें भोलेनाथ को प्रसन्न
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।