दिन-रात मेहनत के बाद भी मूलांक 4 वालों को किश्तों में मिलती है सफलता, ये होती हैं गंभीर वजह
सिंह वार्षिक राशिफल(Leo)
2026
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। सिंह राशि वालों के लिए 2026 बड़ा परिवर्तन, सेल्फ-एक्सप्रेशन और उपलब्धियों का साल है। साल का सबसे बड़ा मोड़ तब आएगा जब अक्टूबर में बृहस्पतिदेव सिंह राशि (Leo Yearly Horoscope 2026) में प्रवेश करेंगे। जिससे आत्मविश्वास, पहचान और अवसर तेजी से बढ़ेंगे। बृहस्पति, शनि और मंगल के गोचर करियर, वित्त, रिश्तों और व्यक्तिगत विकास में मजबूत प्रगति के संकेत देंगे। साल की शुरुआत बृहस्पतिदेव के मिथुन राशि में वक्री रहने से होगी—यह समय आपको लक्ष्यों, दोस्तों और भविष्य की दिशा पर विचार करने का मौका देगा। मार्च में बृहस्पतिदेव के मार्गी होंगे, जिससे स्पष्टता और ऊर्जा दोनों बढ़ेगीं।
इसके बाद बृहस्पतिदेव पहले कर्क और फिर सिंह (Leo Horoscope 2026) राशि में आएंगे—इससे क्रिएटिविटी, भावनात्मक समझ और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शनिदेव का मीन राशि में रहना पूरे साल आपको अनुशासन, आध्यात्मिक गहराई और समझदारी से निर्णयों को लेने की सलाह देगा। यह वर्ष आत्म-विश्वास, विकास और नए अवसरों का मजबूत संकेत है।
करियर – सिंह वार्षिक राशिफल (1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2026)
- करियर के लिहाज से यह साल बेहद महत्वपूर्ण और प्रगतिशील है।
- शुरुआती महीनों में बृहस्पतिदेव के वक्री होने से गति धीमी लग सकती है या आप कुछ फैसलों को लेकर असमंजस महसूस कर सकते हैं।
- मार्च में बृहस्पतिदेव के मार्गी होते ही गति लौटेगी और नए अवसर, नेटवर्किंग व पेशेवर सहयोग बढ़ेंगे।
- 2 जून को बृहस्पतिदेव के कर्क राशि में आने से कार्यस्थल पर भावनात्मक स्थिरता, टीमवर्क और सप्पोर्टीव वातावरण मिलेगा।
- शनिदेव आपकी जिम्मेदारियों और लॉन्ग-टर्म प्लानिंग को मजबूत करेंगे।
- सबसे बड़ा करियर-बदलाव अक्टूबर में आएगा, 31 अक्टूबर 2026 को बृहस्पतिदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे पहचान, प्रमोशन, लीडरशिप रोल्स और पब्लिक इमेज में बड़ा उछाल हो सकता है।
- कुल मिलाकर, 2026 करियर में नए अवसर और लंबे समय तक प्रगति देने वाला साल है।
सिंह वित्त वार्षिक राशिफल (Leo Financial Horoscope 2026)
- वित्तीय स्थिति साल भर स्थिर रहेगी और साल के दूसरे हिस्से में तेजी से सुधरेगी।
- शुरुआती महीनों में बृहस्पतिदेव के वक्री होने से बजट और खर्च पर नियंत्रण जरूरी होगा।
- मार्च के बाद वित्तीय स्पष्टता आएगीन और आय स्थिर होगी।
- जून में कर्क राशि का गोचर घरेलू खर्च बढ़ा सकता है, लेकिन साथ ही सेविंग्स और प्रॉपर्टी लाभ भी मिलेंगे।
- 27 जुलाई से शनिदेव वक्री होंगे, इसलिए कुछ धीमापन आ सकता है।
- अक्टूबर में बृहस्पतिदेव के सिंह राशि में आने से इनकम के नए रास्ते, क्रिएटिव वेंचर्स और बिजनेस में तेजी से ग्रोथ होगा।
- कुल मिलाकर, यह साल सही मैनेजमेंट के साथ आर्थिक मजबूती का समय है।
सिंह स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल
- बृहस्पतिदेव के वक्री होने से स्वास्थ्य में शुरुआती महीनों में मानसिक तनाव या ओवरथिंकिंग हो सकती है।
- मार्च के बाद ऊर्जा और भावनात्मक स्थिरता बढ़ेगी।
- जून में बृहस्पतिदेव के कर्क राशि में आने से इम्युनिटी सुधरेगी और मन शांत होगा।
- मंगलदेव के तेज गोचर बीच-बीच में थकान या बेचैनी ला सकते हैं, इसलिए संतुलन जरूरी है।
- शनिदेव का मीन राशि में रहना ध्यान, नींद और स्वस्थ दिनचर्या को बढ़ावा देगा।
- अक्टूबर के बाद जब बृहस्पतिदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, ऊर्जा, जोश और आत्मविश्वास चरम पर पहुंचेंगे।
- कुल मिलाकर, यह वर्ष संतुलित आदतों से आपके अंदर मजबूती लाएगा।

सिंह परिवार और रिश्ते वार्षिक राशिफल
- रिश्तों में 2026 सकारात्मक और संवेदनशील विकास का साल है।
- शुरुआती महीनों का आत्मनिरीक्षण आपको अपनी भावनाओं और जरूरतों को समझने में मदद करेगा।
- जून में बृहस्पतिदेव के कर्क राशि में आने से परिवार में तालमेल, प्यार और समझ बढ़ेगी।
- शनिदेव रिश्तों में समझदारी और स्थिरता लाएंगे।
- मंगलदेव कभी-कभी भावनाओं को तेज कर सकते हैं, इसलिए धैर्य और सही बातचीत की जरूरत रहेगी।
- अक्टूबर के बाद बृहस्पतिदेव के सिंह राशि में आने से रिश्तों में गर्माहट, जुड़ाव और रोमांस बढ़ेगा। सिंगल्स के लिए मीनिंगफुल रिश्तों के योग बनेंगे।
सिंह शिक्षा वार्षिक राशिफल
- विद्यार्थियों के लिए यह साल स्थिर प्रगति और उपलब्धियों का समय है।
- मार्च में बृहस्पतिदेव के मार्गी होते ही ध्यान और स्पष्टता बढ़ेगी।
- जून में बृहस्पतिदेव के कर्क राशि में आने से याददाश्त, मानसिक स्थिरता और समझ गहरी होगी।
- अक्टूबर में बृहस्पतिदेव के सिंह राशि में आते ही प्रतियोगी परीक्षाओं, इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन - बेस्ड फील्ड में सफलता की संभावनाएं बढ़ेगीं।
- शनिदेव अनुशासन और नियमित अध्ययन को मजबूती देंगे। यह साल विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रोडक्टिव और सफलता से भरा है।
निष्कर्ष
- 2026 सिंह राशि वालों के लिए नए मौके, आत्मविश्वास, विकास और स्पष्टता का साल है।
- जून के बाद जीवन में बड़ा बदलाव आएगा।
- अक्टूबर में बृहस्पतिदेव के सिंह राशि में प्रवेश से नया अध्याय शुरू होगा।
- शनिदेव पूरे साल आपको ग्राउंडेड, अनुशासित और समझदार बनाए रखेंगे।
- यह साल साहस, नेतृत्व और समझदारी के साथ भविष्य को मजबूत बनाने का संदेश देगा।
उपाय - सिंह राशि के जातक - इस वर्ष से अच्छे परिणाम कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
a) हर सुबह “ॐ सूर्याय नमः” का जप करें, शक्ति और मानसिक स्पष्टता मिलेगी।
b) प्रतिदिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
c) रविवार को गेहूं, गुड़ या लाल कपड़ा दान करें।
d) ज्योतिषीय सलाह के बाद रूबी धारण कर सकते हैं।
e) तेज ऊर्जा को संतुलित रखने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें।
याद रखें - सबसे बड़ा ज्योतिषीय उपाय प्राणी मात्र से करुणा और स्नेह रखना है।
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com।
ज्योतिष सेवाएं
जन्म कुंडली के गहन अध्ययन से करियर, विवाह, स्वास्थ्य की सटीक भविष्यवाणियाँ और मांगलिक, पितृ दोष आदि का ज्योतिषीय समाधान प्राप्त करें।
अंक ज्योतिष
- numerology
18 जुलाई का अंक राशिफल: पुरानी बातें भूलें, नई शुरुआत करें, मेहनत और भलाई से मिलेगी बड़ी कामयाबी
numerologyक्या आपको भी होती है पार्टनर का फोन चेक करने की बेचैनी? आपका मूलांक खोल सकता है ये राज!
numerologyबहुत हेल्पिंग नेचर के होते हैं इस मूलांक के जातक, कई बार लोग इनका यूज करते हैं और फिर भूल जाते हैं
numerology17 जुलाई का अंक राशिफल: इन 3 मूलांकों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, पढ़ें किसे रहना होगा सतर्क
numerology- numerology
क्या बार-बार एक ही नंबर दिखना देता है कोई संकेत? क्या है एंजल नंबर का रहस्य और मतलब
numerologyबस 5 मिनट और... कहकर 2 घंटे रील देखने वाले ये तीन मूलांक, देर रात तक करते हैं फोन स्क्रॉलिंग
numerology










