Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 28 July 2025: सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त

    By Digital Desk Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 28 Jul 2025 08:35 AM (IST)

    आज यानी 28 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार है। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में देवों के देव और मां पार्वती की पूजा एवं भक्ति की जा रही है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जा रहा है। आइए ऐस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज का (Aaj ka Panchang 28 July 2025) पंचांग।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 28 July 2025: पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी सोमवार 28 जुलाई को सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस शुभ अवसर पर सावन का तीसरा सोमवार व्रत किया जा रहा है। साथ ही विनायक चतुर्थी भी मनाई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन माह का सोमवार व्रत करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलता है। इसके साथ ही सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। सावन के तीसरे सोमवार और विनायक चतुर्थी तिथि पर कई शुभ और मंगलकारी योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पंचांग (Aaj ka Panchang 28 July 2025) और शुभ योग के बारे में।

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: इस मंदिर में लगती है भक्तों की लंबी कतार, पूरी होती है सच्चे दिल से मांगी मुराद

    • तिथि: शुक्ल चतुर्थी
    • मास पूर्णिमांत: श्रावण
    • दिन: सोमवार
    • संवत्: 2082
    • तिथि: शुक्ल चतुर्थी रात 11 बजकर 24 मिनट तक
    • योग: परिघ देर रात 02 बजकर 54 मिनट तक (29 जुलाई)
    • करण: वणिज सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक
    • करण: विष्टि रात्रि 11 बजकर 24 मिनट तक

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    • सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर
    • सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 15 मिनट पर
    • चंद्रोदय: सुबह 08 बजकर 55 मिनट पर
    • चन्द्रास्त: रात 09 बजकर 34 मिनट पर
    • सूर्य राशि: कर्क
    • चंद्र राशि: सिंह
    • पक्ष: शुक्ल

    शुभ समय अवधि

    • अभिजीत: दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक
    • अमृत काल: सुबह 10 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक

    अशुभ समय अवधि

    • गुलिक काल: दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 03 बजकर 51 मिनट तक
    • यमगंड काल: प्रात: 10 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक
    • राहु काल: प्रात: 07 बजकर 22 मिनट से 09 बजकर 04 मिनट तक

    आज का नक्षत्र

    • आज चंद्रदेव पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे..
    • पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र: शाम 05 बजकर 35 मिनट तक

    सामान्य विशेषताएं: रचनात्मकता, उत्पादकता, प्रजनन शक्ति, रोमांस, आकर्षण, करिश्मा, दानशीलता, शालीनता, मीठा व्यवहार, अहंकार, दिखावा और आलस्य।

    • राशि स्वामी: सूर्य
    • देवता: भग (प्रेम और विवाह के देवता)
    • गुण: रजस
    • प्रतीक: बिस्तर

    यह भी पढ़ें- Sawan Shivratri पर इन खास चीजों से करें महादेव का अभिषेक, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    यह दैनिक पंचांग Astropatri.com के सौजन्य से प्रस्तुत है. सुझाव व प्रतिक्रियाओं के लिए hello@astropatri.com पर ईमेल करें।

    comedy show banner
    comedy show banner