Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2025 Day 8: चैत्र नवरात्र के आठवें दिन इस विधि से करें पूजा, जानें देवी का प्रिय भोग और मंत्र

    चैत्र नवरात्र का पर्व बहुत फलदायी माना जाता है। इस दौरान (Chaitra Navratri 2025) मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा का विधान है। आज चैत्र नवरात्र का आठवां दिन (Chaitra Navratri 2025 Day 8) है। इस दिन मां महागौरी की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस समय माता रानी की विशेष पूजा करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sat, 05 Apr 2025 08:29 AM (IST)
    Hero Image
    Chaitra Navratri 2025 Day 8: चैत्र नवरात्र के आठवें दिन की पूजा विधि।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन को 'दुर्गाष्टमी' के नाम से भी जाना जाता है। मां महागौरी को शांति और ज्ञान की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है और उन्हें सुख, समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। वहीं, जो साधक माता की खास पूजा (Chaitra Navratri 2025 Day 8) करना चाहते हैं, वे यहां से मदद ले सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूजा विधि (Maa Mahagauri Puja Vidhi)

    • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
    • मां महागौरी की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं।
    • मां को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करें।
    • उन्हें सफेद पुष्प, रोली, कुमकुम और अक्षत चढ़ाएं।
    • मां को मिष्ठान, पंच मेवा और फल का भोग लगाएं।
    • मां महागौरी के मंत्रों का जाप करें और उनकी आरती करें।
    • अष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होता है।
    • इस दिन, नौ कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा करें और उन्हें भोजन कराएं।
    • कन्याओं को उपहार और दक्षिणा देकर विदा करें।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: कन्या पूजन में न करें ये गलतियां, रुष्ट हो सकती हैं मां दुर्गा

    मां का प्रिय भोग भोग (Maa Mahagauri Bhog)

    मां महागौरी को नारियल, हलवा, पूड़ी, काले चने और खीर का भोग लगाएं।

    इस मंत्र का करें जाप (Maa Mahagauri Mantra)

    • "या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।

      नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।"

    मां का प्रिय फूल (Maa Mahagauri Priya Phool)

    मां महागौरी को सफेद फूल बहुत प्रिय हैं, विशेष रूप से रात की रानी और मोगरा।

    मां महागौरी की पूजा का महत्व (Maa Mahagauri Significance)

    • मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों को शांति, ज्ञान और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
    • यह पूजा भक्तों को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाती है।
    • मां महागौरी की पूजा से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
    • यह पूजा भक्तों को बुरी शक्तियों से बचाती है।
    • दुर्गाष्टमी का दिन कन्या पूजन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।
    • इसलिए इस दिन कन्या पूजन जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: Tarot Card Reading: चैत्र नवरात्र के सातवें दिन करें ये असरदार उपाय, होंगे मालामाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।