Chhath Puja 2025: नहाय खाय के साथ शुरू हो चुका है आस्था का महापर्व, इन गीतों के बिना अधूरी है छठ पूजा
नहाय-खाय (Nahay Khay 2025) यानी 25 अक्टूबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। दूसरे दिन खरना किया जाता है और तीसरा दिन छठ पूजा की जाती है। चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इस व्रत का पारण किया जाता है। इस महापर्व के चार दिनों में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। आइए सुनते हैं छठ पूजा के लोकप्रिय गीत।

chhath puja famous song
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। छठ का व्रत मुख्य रूप से स्त्रियों द्वारा अपनी संतान और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। जब बात होती है छठ पर्व की, तो सबसे पहले छठ के गीत जेहन में घूम जाते हैं। लोकगीतों के बिना छठ का महापर्व अधूरा है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं, छठ के कुछ प्रसिद्ध गीत (chhath puja song), जिनकी मदद से आप छठ पूजा के माहौल को और भी भक्तिमय बना सकते हैं।
छठ पूजा के लोकप्रिय गीत (Chhath Puja 2025 songs)
1. छठ गीत - केलवा के पात पर (Kelwa Ke Paat Par) एक प्रसिद्ध छठ गीत है, जिसे शारदा सिन्हा द्वारा गाया गया है। यह गाना टी-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह गीत छठ पूजा के भक्तिमय माहौल को और भी भक्तिमय कर देता है। आइए सुनते हैं यह गीत -
2. गीत - (Pahile Pahil Chhathi Maiya)। यह गीत भी शारदा सिन्हा द्वारा ही गाया गया है, जिसे प्रड्यूज किया गया है वर्डवाइड रिकार्ड भोजपुरी ने। छठ का यह गीत भी काफी लोकप्रिय है, जो छठ महापर्व के सरल और सांसारिक संबंध को दर्शाता है। आइए सुनते हैं यह गीत -
3. गीत - आदित मनैला (Aadit Manaila)। छठ के इस गीत को शारदा सिन्हा और अनुराधा पौडवाल द्वारा गाया गया है। जिसे प्रोड्यूस टी-सीरीज भक्ति सागर ने किया है। यह गीत भी छठ पूजा के प्रसिद्ध गीतों में शामिल है। आइए सुनते हैं छठ का यह भक्तिमय गीत -
4. गीत - हो दीनानाथ (Ho Deenanath), छठ का यह लोकप्रिय गीत भी अनुराधा पौडवाल और शारदा सिन्हा द्वारा गाया गया है। जिसे प्रोड्यूस किया गया है टी-सीरीज भक्ति सागर ने। यह गीत भी छठ महापर्व में भक्ति के रंग भरने का काम करता है। चलिए सुनते हैं छठ की भक्ति से सराबोर यह गीत -
5. गीत - (Maarva Re Sugva Dhanush)। छठ का यह प्रसिद्ध गीत (Chhath Puja music) गायिका अनुराधा पोडवाल गाया गया है। यह गीत भी टी-सीरीज द्वारा ही प्रोड्यूस किया गया है। चलिए सुनते हैं लोकआस्था के महापर्व का यह भक्तिमय गीत -

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।