Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganadhipa Chaturthi 2025: गणाधिप संकष्टी कल, रात को करें ये उपाय, नौकरी में मिलेगी उन्नति

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 01:00 PM (IST)

    गणाधिप चतुर्थी भगवान गणेश की पूजा का दिन है, जो बुद्धि और कार्य-सिद्धि के देवता हैं। यह दिन करियर और नौकरी में उन्नति के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन रात (Ganadhipa Chaturthi 2025 Night Remedies) को लेकर कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है, तो आइए उन उपाय को जानते हैं।

    Hero Image

    Ganadhipa Chaturthi 2025: गणाधिप संकष्टी के उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चतुर्थी का दिन भगवान गणेश के गणाधिप स्वरूप की पूजा के लिए समर्पित है। गणेश जी को बुद्धि, ज्ञान और कार्य-सिद्धि का देवता माना जाता है। इसलिए यह दिन करियर और नौकरी में आ रही मुश्किलों को दूर करने और उन्नति पाने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं, व्रत के दिन (Ganadhipa Chaturthi 2025) रात को, चंद्र दर्शन के समय किए गए कुछ विशेष उपाय नौकरी और व्यापार में सफलता दिलाते हैं, तो आइए उन अचूक के बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात को करें ये उपाय (Ganadhipa Chaturthi 2025 Night Remedies)

    deepak k upay

    मोदक और दूर्वा चढ़ाएं

    चंद्र दर्शन से पहले भगवान गणेश के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं। उन्हें 21 दूर्वा की गांठें अर्पित करें और साथ ही उनके प्रिय मोदक या तिल के लड्डू का भोग लगाएं। दूर्वा और मोदक अर्पित करते समय अपनी नौकरी या व्यवसाय में उन्नति की कामना करें। माना जाता है कि इससे कार्यक्षेत्र पर आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और प्रमोशन के योग बनते हैं।

    संकटनाशन गणेश स्तोत्र का करें पाठ

    चंद्रोदय के बाद, गणेश जी की प्रतिमा के सामने बैठकर कम से कम तीन बार ''संकटनाशन गणेश स्तोत्र'' का पाठ करें। इस स्तोत्र का पाठ करने से सभी संकटों का नाश होता है। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

    चंद्रमा को दें अर्घ्य

    चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल में थोड़ी हल्दी और अक्षत मिलाएं। अर्घ्य देते समय हाथ जोड़कर "ॐ श्री गणेशाय नमः" या "गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से ज्ञान, भाग्य और पदोन्नति होती है। इसके साथ ही भाग्य का साथ मिलता है।

    मंत्र का जाप

    रात में पूजा समाप्त करने के बाद बप्पा के इस ''वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।'' मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से इंटरव्यू, डील में सफलता और किसी नए प्रोजेक्ट में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

    यह भी पढ़ें- Ganadhipa Chaturthi 2025: गणाधिप संकष्टी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ध्यान

    यह भी पढ़ें- Ganadhipa Chaturthi 2025: गणाधिप संकष्टी पर करें इन मंत्रों का जप, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।