Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर शुभ और साध्य समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, मिलेगा दोगुना फल

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 01:23 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि हरतालिका तीज पर देवों के देव महादेव संग जगत की देवी मां पार्वती की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही व्रती के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। विवाहित महिलाएं हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2025) पर शिव-शक्ति के निमित्त व्रत रखती हैं।

    Hero Image
    Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के अगले दिन हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस साल मंगलवार 26 अगस्त को हरतालिका तीज मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही भगवान शिव और मां पार्वती के निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर साध्य और शुभ योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक को अमोघ और अक्षय फल की प्राप्ति होगी। आइए, हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त और योग जानते हैं-

    हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej Auspicious Time)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 25 अगस्त को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस शुभ तिथि का समापन 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट पर होगा। अतः 26 अगस्त को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। वहीं, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी।

    हरतालिका तीज शुभ योग (Hartalika Teej mangalkari yoga)

    ज्योतिषियों की मानें तो हरतालिका तीज पर दुर्लभ साध्य योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक है। इसके बाद शुभ योग का निर्माण हो रहा है। दोनों ही योग बेहद शुभ होते हैं। इसके अलावा, रवि योग का भी संयोग हरतालिका तीज पर बन रहा है। इन योग में देवों के देव महादेव एवं मां पार्वती की पूजा करने से साधक को मनचाही मुराद पूरी होगी।

    पंचांग

    • सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 56 मिनट पर
    • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 49 मिनट पर
    • चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 33 मिनट पर
    • चंद्रास्त- शाम 08 बजकर 29 मिनट पर
    • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 12 मिनट तक
    • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक
    • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 49 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक
    • निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक

    यह भी पढ़ें- Hartalika Teej 2025: कब और क्यों मनाई जाती है हरतालिका तीज? जानें पूजा का सही समय

    यह भी पढ़ें- Hartalika Teej पर सुहागिन महिलाएं जरूर करें इन मंत्रों का जप, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner