Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Gochar 2025: लक्ष्मी नारायण योग से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, अब नहीं रहेगी पैसों की तंगी

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 08:15 PM (IST)

    शुक्रवार (Shukra Gochar 2025) का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त वैभव लक्ष्मी व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।

    Hero Image
    Shukra Gochar 2025: लक्ष्मी नारायण योग से इन लोगों को होगा लाभ

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सुखों के कारक शुक्र देव ने राशि परिवर्तन किया है। इससे पहले शुक्र देव मिथुन राशि में विराजमान थे। वहीं, 21 अगस्त को शुक्र देव ने कर्क राशि में गोचर किया है। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कर्क राशि में लक्ष्मी नारायण योग का संयोग बन रहा है। लक्ष्मी नारायण योग से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इन राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आइए, लक्ष्मी नारायण योग से होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लक्ष्मी नारायण योग

    वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध देव और सुखों के कारक शुक्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग (Lakshmi Narayan Yog Benefits) का संयोग बन रहा है। इस योग से कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। उन्हें जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिल सकती है।

    कब तक रहेगा लक्ष्मी नारायण योग

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 29 अगस्त तक कर्क राशि में रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 30 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। आसान शब्दों में कहें तो 30 अगस्त (बुध राशि परिवर्तन तक) तक लक्ष्मी नारायण योग का संयोग बना रहेगा।

    कर्क राशि

    लक्ष्मी नारायण योग से कर्क राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आय के नवीन साधन बनेंगे। आप तेज और ओज में वृद्धि होगी। आप तेजस्वी होंगे। महंगे कपड़ों और गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। पितृ पक्ष से पहले कई प्रकार के आभूषणों की खरीदारी करेंगे। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी।

    भौतिक सुख और विलासता में आप धन व्यय कर सकते हैं। मनोरंजन में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप वाचाल हो सकते हैं। आपके यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर कहें तो कर्क राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग मंगलकारी साबित होने वाला है। इस दौरान आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही सभी बिगड़े काम बनेंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

    तुला राशि

    लक्ष्मी नारायण योग तुला राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस योग से तुला राशि के जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है। आपके आचरण में सुधार होगा। कई अच्छी आदतें जीवन में आपको सुख प्रदान करेगा। आप धार्मिक और कृपालु होंगे। पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य जैसे कार्य से आपको सुख और शांति मिलेगी। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आपके पास आभूषणों की कमी नहीं होगी।  

    लक्ष्मी नारायण योग के दौरान जॉब में कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपके यश में वृद्धि होगी। आप समाज में सम्मानित होंगे। आपके धन-दौलत में कमी नहीं होगी। सरकार से भी आपका जुड़ाव हो सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कुल मिलाकर कहें तो कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग मंगलकारी रहने वाला है।

    यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: शुक्र गोचर से इन 3 राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ, मानें एस्ट्रोलॉजर की सलाह

    यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: इस राशि के लिए करियर में नए अवसर लेकर आएगा शुक्र गोचर, जानिए बाकियों का हाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner